Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MP Tourism: मध्य प्रदेश पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर बनें पंकज त्रिपाठी

मध्य प्रदेश पर्यटन का चेहरा बने पंकज त्रिपाठी, राज्य की विविधता को करेंगे उजागर

01:13 AM Nov 14, 2024 IST | Rahul Kumar

मध्य प्रदेश पर्यटन का चेहरा बने पंकज त्रिपाठी, राज्य की विविधता को करेंगे उजागर

Pankaj Tripathi: मध्यप्रदेश से बड़ी खबर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी को मध्य प्रदेश पर्यटन (MP Tourism) का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

Advertisement

मध्यप्रदेश की प्राकृतिक सम्पदा व सुंदरता को दुनियाभर में जाना जाता है, इसको और खूबसूरत बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने बालीबुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने पंकज त्रिपाठी का प्रमोशनल वीडियो भी जारी किया है। देश के सबसे बेस्ट टूरिज्म प्लेस की जिम्मेदारी मिलने पर पंकज ने खुशी जाहिर की है।

पंकज त्रिपाठी भारत के प्राकृतिक धरोहर को बड़ी संवेदनशीलता से समझते है, फ़िल्मी दुनिया में अनूठी छाप छोड़ने वाले पंकज अब मध्य प्रदेश की प्राकृतिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक विरासतों पर भी अपने अनूठे अंदाज की छाप छोड़ेंगे।

पंकज त्रिपाठी ने कहा कि अनूठे प्राकृतिक आश्चर्यों से लेकर भव्य वास्तुशिल्प स्थानों और जीवंत वन्य जीवन तक, मध्य प्रदेश में हर टूरिस्ट के लिए कुछ न कुछ है। मैंने हमेशा विदेश यात्रा करने के बजाय भारत के अपने खजाने की खोज करना पसंद किया है। मध्य प्रदेश वास्तव में देश में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। यह भूमिका मुझे इस प्यार को दूसरों के साथ साझा करने और लोगों को मध्य प्रदेश के अद्भुत दृश्य की खोज करने के प्रति प्रेरित करने का अवसर प्रदान करेगी। मध्य प्रदेश पर्यटन का उद्देश्य त्रिपाठी को शामिल करके ‘राज्य की विविधता को उजागर करना’ है। इसमें वन्यजीव अभयारण्यों और यूनेस्को विरासत स्थलों से लेकर आध्यात्म और स्थापत्य कला से जुड़े स्थल तक शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article