Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MP : युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चयन बोर्ड के कार्यालय पर जड़ा ताला, विक्रांत भूरिया सहित 20 को किया गिरफ्तार

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) और पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में बृहस्पतिवार को यहां मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीएसएसबी) के कार्यालय का घेराव कर इस पर ताला जड़ दिया।

12:06 AM Apr 01, 2022 IST | Shera Rajput

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) और पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में बृहस्पतिवार को यहां मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीएसएसबी) के कार्यालय का घेराव कर इस पर ताला जड़ दिया।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) और पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में बृहस्पतिवार को यहां मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीएसएसबी) के कार्यालय का घेराव कर इस पर ताला जड़ दिया।
Advertisement
एमपीएसएसबी को पहले मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) और बाद में मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) के नाम से जाना जाता था। इसके द्वारा राज्य के विभिन्न विभागों के लिए की जाने वाली भर्ती एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए ली जाने वाली परीक्षाओं में अनियमितताएं सामने आई थीं।
पुलिस ने मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया सहित 20 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार किया, जिन्हें बाद में मुचलके पर रिहा कर दिया गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। भूरिया से बार-बार फोन करने के बाद भी संपर्क नहीं हो पाया।
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एमपी नगर इलाके के सहायक पुलिस आयुक्त नागेंद्र सिंह बैस ने प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड के गेट पर ताला लगा दिया था और वहां धरने पर बैठ गये थे।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे गेट के सामने से अपना धरना हटा दें। लेकिन जब उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो हमने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।’’
वहीं, मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘आज भोपाल में युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में पुलिस भर्ती व शिक्षक वर्ग 3 में हुए घोटाले के विरोध में व्यापमं कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी की। संघर्ष किया है, संघर्ष करेंगे, शिवराज की तानाशाही से नहीं डरेंगे।’’
मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा और पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए कुछ उम्मीदवारों ने इन दो परीक्षाओं में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सोमवार को यहां एमपीएसएसबी के मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। हालांकि, सरकारी अधिकारियों ने उनके इन आरोपों को खारिज कर दिया था।
शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 मार्च को हुई थी। परीक्षा में बैठे उम्मीदवारों के एक वर्ग ने सोशल मीडिया पर प्रश्न-सह-उत्तरपुस्तिका का एक कथित स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद ऑनलाइन टीईटी रद्द करने की मांग की। वहीं, पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए कुछ छात्रों ने इस परीक्षा के परिणाम में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पुलिस भर्ती परीक्षा की जांच की मांग की है।
कई वर्षों से मेडिकल कॉलेज में दाखिले और सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षाओं में कथित धांधली के कारण व्यापमं विवादों में घिरा रहा। यह दूसरी बार है जब राज्य सरकार ने परीक्षा आयोजित करने वाली इस संस्था का नाम बदला है।
व्यापमं में घोटाला 2011 में सामने आया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2015 में उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद इस भर्ती और प्रवेश घोटाले की जांच अपने हाथ में ले ली थी।
Advertisement
Next Article