भारत में सबसे ज्यादा प्रशंसनीय व्यक्ति की लिस्ट में नरेंद्र मोदी के बाद महेंद्र सिंह धोनी हैं
भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने काफी लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। अपने कैरियर के अंतिम पड़ाव पर महेंद्र सिंह धोनी पहुंच चुके हैं।
06:44 AM Sep 26, 2019 IST | Desk Team
भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने काफी लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। अपने कैरियर के अंतिम पड़ाव पर महेंद्र सिंह धोनी पहुंच चुके हैं।
Advertisement
इसके अलावा धोनी का प्रदर्शन भी कुछ लंबे समय से अच्छा नहीं चल रहा है। इन सबके बावजूद भी आज भी धोनी की लोकप्रियता में किसी भी तरह से कोई कमी नहीं आई है। आज भी उनके प्रशंसक उन्होंने पहले ही तरह चाहते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी भारत में पीएम मोदी के बाद सबसे प्रशंसनीय व्यक्ति हैं
आईसीसी के तीन बड़े टूर्नामेंट धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को जीताए हैं। साथ ही उनकी कप्तानी के कई शानदार रिकॉर्ड हैं जो भारतीय लोगों के साथ-साथ पूरी दुनिया में उन्हें प्रशंसा पाने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। 38 साल के महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट को अलविदा जल्द ही बोल देंगे। इसके बाद भी धोनी की लोकप्रियता का ग्राफ और ही ऊपर जा रहा है। दुनिया के सबसे प्रशंसनीय लोगों की लिस्ट में धोनी पीएम मोदी के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
एक ब्रिटिश इंटरनेट-आधारित रिसर्च एंड डेटा एनालाइसिस फर्म YOUGOV में दुनियाभर के सबसे ज्यादा प्रशंसनीय व्यक्ति की एक सूची बनाई जिसमें से 41 देशों के 42,000 लोगों से पूछा गया। इस सर्वे के अनुसार भारत में सबसे ज्यादा प्रशंसनीय व्यक्ति के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माना गया है।
जबकि महिलाओं में मुक्केबाज मैरी कॉम पहले स्थान पर हैं। पूरे विश्व में देखा जाए तो कुबेरपति बिल गेट्स को सबसे ज्यादा प्रशंसनीय व्यक्ति माना गया है। जबकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिचेल ओबामा को महिलाओं में सबसे ज्यादा प्रशंसनीय माना गया है।
15.66 फिसदी नरेंद्र मोदी को मिलें जबकि 8.58 फिसदी महेंद्र सिंह धोनी को मिलें
भारत में पुरुषों में सबसे ज्यादा 15.66 फिसदी लोग पीएम नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा प्रशंसनीय मानते हैं तो वहीं भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर 8.58 फिसदी के साथ हैं।
खेल जगत से इस लिस्ट में पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बाद पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 5.81 प्रतिशत के साथ हैं तो वहीं विराट कोहली 4.46 प्रतिशत लोगों को ऐसा मानना है।
भारत की मुक्केबाज मैरी कॉम इस मामले में महिलाओं की लिस्ट में पहले स्थान पर 10.36 प्रतिशत, किरण बेदी 9.46 प्रतिशत, लता मंगेशकर 9.23 प्रतिशत, सुषमा स्वराज 7.13 प्रतिशत और दीपिका पादुकोण को 6.35 प्रतिशत लोग प्रशंसनीय मानते हैं।
Advertisement