Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

एम एस धोनी ने सेना के साथ लद्दाख में इस तरह मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें तस्वीरें

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी अपनी सेना के साथ कश्मीर घाटी में हैं इस दौरान उन्होंने लद्दाख में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया।

08:23 AM Aug 16, 2019 IST | Desk Team

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी अपनी सेना के साथ कश्मीर घाटी में हैं इस दौरान उन्होंने लद्दाख में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी अपनी सेना के साथ कश्मीर घाटी में हैं इस दौरान उन्होंने लद्दाख में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। लद्दाख के लोगों और सेना के जवानों ने धोनी का बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया। 
Advertisement
धोनी वहां पर आर्मी के यूनिफॉर्म में पहुंचे थे। जवानों ने धोनी को सैल्यूट किया और कुछ देर धोनी ने वहां सब जवानों से बात भी की। सोशल मीडिया पर धोनी की लद्दाख की यह तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। 
धोनी गए थे सियाचिन ग्लेशियर 
मीडिया में आ रहीं खबरों के अनुसार लद्दाख में तिरंगा लहराने के बाद पूर्व कप्तान धोनी सियाचिन ग्लेशियर पहुंचे हैं। सियाचिन बॉर्डर पर जो मुश्किल परिस्थितियां जवान महसूस करते हैं उन्हें धोनी भी करना चाहते हैं। इसके साथ ही सियाचिन वॉर मेमोरियल पर धोनी जांएगे और वहां पर शहीद जवानों को श्रदांजलि देंगे। 
धोनी आर्मी अस्पताल भी पहुंचे

लद्दाख में स्वतंत्रता दिवस पर तिंरगा लहराने से पहले धोनी आर्मी अस्पताल 14 अगस्त को गए थे। धोनी ने जवानों से वहां पर भी काफी देर तक बात की थी। साउथ कश्मीर में धोनी की ट्रेनिंग 31 जुलाई को शुरु हुई थी जो अब 15 अगस्त को खत्म हो चुकी है। 

धोनी टेरिटोरियल आर्मी में साल 2011 में शामिल हुए थे और फौज में पिछले कुछ दिन वह एक आम जवान की तरह रहे हैं। इस दौरान धोनी वॉलीबाॅल भी साथी जवानों के साथ खेले और साथ उन्होंने अपने जूते भी इस दौरान पॉलिश किए। 
लेफ्टिनेंट कर्नल की ऑनरेरी रैंक से धोनी को नवाजा गया है। इसके साथ ही वह 106 पैरा बटालियन जो पैराशूट रेजीमेंट के अंदर आती है उसके भी सदस्य हैं। बता दें कि कश्मीर में आतंक प्रभावित इलाकों में विक्टर फोर्स तैनात होती है उनके साथ धोनी ने ट्रेनिंग की है।
बीसीसीआई से धोनी ने विश्‍व कप खत्म होने के बाद 2 महीने का ब्रेक मांगा था। जिसकी वजह से वह वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारतीय टीम में शामिल नहीं हुए। 
Advertisement
Next Article