W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MS Dhoni की CSK में कब तक होगी वापसी, टीम के CEO ने किया खुलासा

05:58 PM Apr 08, 2026 IST | Rishabh Pandey
ms dhoni की csk में कब तक होगी वापसी  टीम के ceo ने किया खुलासा
MS Dhoni Comeback In Csk

MS Dhoni Comeback In Csk: IPL 2026 में वैसे तो हर एक टीम अपना बेहतर परफॉर्म कर रही है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की परफॉर्मेंस और उनका लक देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार उनका दुख खत्म नहीं होने वाला है. हालांकि गेम के अलावा अब एक और बुरी खबर सामने आ रही है कि चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अभी कुछ और समय तक एमएस धोनी के बिना खेलना होगा. क्योंकि इस बात की जानकारी खुद ऑफिशियल तौर पर फ्रेंचाइजी ने दी है कि अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज एम एस धोनी अभी भी अपनी चोट से उबर नही पाए हैं और हो सकता है कि वो अपना अगला मैच भी ना खेल पाएं.

Advertisement

MS Dhoni Comeback In Csk
MS Dhoni Comeback In Csk (Source: Social Media)

टीम के सबसे दिग्गज और अनुभवी खिलाड़ी धोनी ने इस सीजन एक भी मैच नहीं खेला है. जिसकी वजह से उनके फैंस काफी निराश है और मैदान में बस उनकी एक झलक देखने को तरस गए हैं. ऐसे में इस खबर का सामने आना अब कई लोगों के दिल तोड़ने वाला है. 11 अप्रैल को भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में धोनी नहीं खेलेंगे. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके नेट्स में प्रैक्टिस करने का वीडियो सामने आया था, जिसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे थे कि वो जल्द ही मैदान में वापसी करने वाले हैं.

Advertisement

MS Dhoni Comeback In Csk: धोनी की वापसी पर CSK के सीईओ ने क्या कहा?

MS Dhoni Comeback In Csk
MS Dhoni Comeback In Csk (Source: Social Media)

हालांकि, सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने साफ कर दिया है कि धोनी की वापसी को लेकर अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि, “एमएस रिहैब से गुजर रहे हैं और इसमें थोड़ा समय लगेगा. हम यह नहीं बता सकते कि उन्हें पूरी तरह फिट होने में कितना समय लगेगा.”

Advertisement

धोनी की गैरमौजूदगी ने सीएसके की टीम में बड़ा खालीपन छोड़ दिया है. पूर्व भारतीय कप्तान लंबे समय से टीम की रीढ़ रहे हैं और दबाव वाले हालात में उनकी मौजूदगी हमेशा टीम के लिए अहम रही है. वो बात अलग है कि चोट के कारण धोनी 5 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ मैच भी नहीं खेल पाए थे. उस मुकाबले के बाद सीएसके अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच गई है, जहां टीम का नेट रन रेट -2.517 है.

MS Dhoni Comeback In Csk: कैसी रही है CSK की शुरूआत?

MS Dhoni Comeback In Csk
MS Dhoni Comeback In Csk (Source: Social Media)

आईपीएल 2026 में सीएसके की शुरुआत बेहद खराब रही है. टीम को पहले गुवाहाटी में राजस्थान के खिलाफ आठ विकेट से हार मिली. इसके बाद घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स ने उन्हें पांच विकेट से हराया. फिर आरसीबी ने 43 रन से मात दी और फैंस को उम्मीद थी कि धोनी पंजाब किंग्स के खिलाफ वापसी करेंगे, लेकिन वह उस मैच में भी नहीं उतरे.

MS Dhoni Comeback In Csk
MS Dhoni Comeback In Csk (Source: Social Media)

पर बीच में 7 अप्रैल को नेट्स में उनका प्रैक्टिस करना फैंस के लिए अलग सी उम्मीद का कारण बना. प्रैक्टिस के दौरान धोनी ने कुछ बड़े छक्के लगाए, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए. लेकिन अब फ्रेंचाइजी ने एमएस को लेकर जो ताजा अपडेट दिया है, उससे ये बात तो साफ हो गई है कि वो फिलहाल अभी टीम में शामिल नहीं होंगे और उनका रिहैब जारी रहेगा.

इस बीच दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी अपनी चोट से उबर रहे हैं. साइड स्ट्रेन की वजह से वो टूर्नामेंट की शुरुआत में बाहर हो गए थे, हालांकि अब ऐसा माना जा रहा है कि उनकी वापसी जल्द ही हो सकती है. सीएसके के सीईओ का कहना है कि, “हमें उम्मीद है कि वह अगले मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं, लेकिन यह उनकी रिकवरी पर निर्भर करेगा. अगले मैच से पहले हमारे पास कुछ दिन हैं.”

Read More: कौन है Arshdeep Singh की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?, वायरल फोटोज से मिला हिंट

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×