टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मलयालम भाषा में धोनी की बेटी जीवा ने गाया कृष्ण भजन, फैंस ने कहा- पापा की तरह है सुरीली आवाज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी काफी लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। धोनी मैदान पर हो या नहीं वह सुर्खियों

10:19 AM Dec 25, 2019 IST | Desk Team

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी काफी लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। धोनी मैदान पर हो या नहीं वह सुर्खियों

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी काफी लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। धोनी मैदान पर हो या नहीं वह सुर्खियों में हमेशा ही बने रहते हैं। धोनी की ही तरह उनकी बेटी जीवा भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हें। 
Advertisement
इन दिनों सोशल मीडिया पर धोनी की प्यारी गुड़िया का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।  इस वीडियो में जीवा मलयालम भाषा में गाना गाती दिखाई दे रही हैं। जीवा का यह वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकांउट पर पोस्ट किया गया है। बता दें कि जीवा का यह वीडियो उनके माता-पिता हैंडल करते हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, सिंगिंग मोड। 

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से जीवा की इसी साल विश्व कप 2019 में मुलाकात हुई थी जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान सैफ के साथ जीवा की तस्वीर सामने आई थी और इसमें दोनों मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे थे। 

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप मैच देखने सैफ अली खान इंग्लैंड गए थे। हमेशा ही तरह विश्व कप में भारत ने इस बार भी पाकिस्तान को मात दी थी। इस जीत के बाद भारतीय टीम ने जमकर जश्न मनाया था। भारत की इस जीत का जश्न जीवा और सैफ अली खान ने मिलकर मनाया था। 

जीवा का एक और वीडियो इसी साल मई में इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुआ था जो कि दर्शकों को बहुत पसंद आया था। इस वीडियो में भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को जीवा ने हिंदी सिखाते हुए नजर आ रही थीं। वीडियो में जीवा ने ऋषभ पंत को अ, आ, इ, ई….. सिखाते नजर आ रही थीं। हालांकि जीवा जब पंत को पढ़ा रही थीं वह खुद भी कुछ अक्षर भूल रही थीं। लेकिन लोगों को उनका यह क्यूट वीडियो बहुत पसंद आया था। 
Advertisement
Next Article