कोहली को संग लेकर माही ने रांची की सड़कों पर दौड़ाई रेंज रोवर, सामने आई तस्वीरें और वीडियो
MS Dhoni Drives Virat Kohli in Ranchi: एमएस धोनी और विराट कोहली वर्ल्ड क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे हैं। लंबे समय बाद यह दोनों दिग्गज फिर एक साथ नजर आए, और वह भी धोनी के होमटाउन रांची में। टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे खेलने के लिए रांची पहुंच चुकी है, और गुरुवार 27 नवंबर की रात कुछ खिलाड़ियों को धोनी के घर डिनर पर बुलाया गया था। इस दौरान फैंस को कई दिलकश नजारे देखने को मिले।
MS Dhoni Drives Virat Kohli in Ranchi: साथ में दिखे धोनी - विराट
डिनर के बाद का नज़ारा फैंस के लिए किसी सरप्राइज़ से कम नहीं था। धोनी और विराट एक ही कार में साथ बैठे दिखे। एमएस धोनी अपनी लग्जरी लैंड रोवर रेंज रोवर चलाते हुए टीम के खिलाड़ियों को छोड़ने निकले, और फ्रंट पैसेंजर सीट पर उनके साथ विराट कोहली बैठे हुए नजर आए।
विराट को घर पर दावत में बुलाने के लिए भी धोनी ने अपनी रेंज रोवर ही भेजी थी। विराट इसी कार से धोनी के फार्महाउस पहुंचे थे, और बाद में माही खुद इस लग्जरी एसयूवी को ड्राइव करते हुए रांची की सड़कों पर दिखाई दिए। अब इस नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शानदार गाड़ी है रेंज रोवर
अब बात करते हैं उस लग्जरी राइड की, जिसमें ये दोनों दिग्गज नजर आए। लैंड रोवर कम्पनी की रेंज रोवर शानदार फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। यह कार भारतीय बाजार में पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड तीनों पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें 13.1-इंच का Pivi Pro इंफोटेनमेंट सिस्टम और 13.7-इंच का फुली डिजिटल HD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसके अलावा क्लियर विजन तकनीक के साथ 3D सराउंड कैमरा जैसी हाई-टेक सुविधाएँ भी मौजूद हैं।
सुरक्षा के मामले में भी यह एसयूवी किसी से कम नहीं है। इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और कई अन्य एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। भारत में रेंज रोवर की एक्स-शोरूम कीमत 2.31 करोड़ रुपये से शुरू होकर 4.66 करोड़ रुपये तक जाती है।
Also Read: 16 साल की नाबालिक लड़की ने मचाई WPL में धूम, दिल्ली ने इतना पैसा देकर अपने खेमे में शामिल