Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

एमएस धोनी ने छोटी बच्ची को बाल दिवस पर कराया अन्नप्राशन, देखें वायरल वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले कुछ महीनों से क्रिकेट के मैदान से दूरी बनाई हुई है। लेकिन उसके बाद भी वह खबरों में आ ही जाते हैं।

07:02 AM Nov 15, 2019 IST | Desk Team

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले कुछ महीनों से क्रिकेट के मैदान से दूरी बनाई हुई है। लेकिन उसके बाद भी वह खबरों में आ ही जाते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले कुछ महीनों से क्रिकेट के मैदान से दूरी बनाई हुई है। लेकिन उसके बाद भी वह खबरों में आ ही जाते हैं। सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो हाल ही में सामने आया है। इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची को धोनी खाना खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
Advertisement
यह वीडियो  बाल दिवस के दिन सोशल मीडिया पर आया था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक छोटी सी बच्ची एमएस धोनी की गोदी हैं और वह उसे अन्नप्राशन करा रहे हैं। हिंदु रस्म अन्नप्राशन हैं जिसमें पहली बार ठोस अन्न बच्चे को खिलाते हैं। 

इस वीडियो में खाने के स्वाद के बारे में एक शख्स धोनी से वीडियो में पूछता हुआ नजर आ रहा है। उसके बाद बच्ची को धोनी ने खिलाया और कहा कि अब यह बताएगी कैसा है। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड से एक आवाज आती है कि बच्ची बहुत भाग्यशाली है कि आपके हाथों से पहली बार अन्न खा रही है। 
पिच का उद्घाटन किया रांची में एमएस धोनी ने
गुरुवार को 11 प्रैक्टिस पिचों का उद्घाटना जेएससीए स्टेडियम में एमएस धोनी ने पहुंचकर किया। धोनी का ही नई पिचों के निर्माण के पीछे आइडिया है। जेएससीए को ऐसे विकेट बनाने के लिए धोनी ने करीब तीन साल पहले सलाह दी थी।  
जिस समय धोनी स्टेडियम में पिच का उद्घाटन कर रहे थे तब उन्हें देखने के लिए फैन्स की भीड़ उमड़ गई थी। लाल, काली और पीली मिट्टी से इन पिचों को तैयार किया गया है। खिलाड़ियों को हर तरह के कंडिशंस का एहसास इन पिचों पर खेलकर होगा। 
अपनी जीप को खुद ड्राइव करके धोनी स्टेडियम में पिच का उद्घाटन करने आए थे। पिच के उद्घाटन समारोह में बीसीसीआई के पूर्व कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी और जेएससीए के उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने भी हिस्सा लिया था। 
Advertisement
Next Article