World Cup 2019: भारतीय आर्मी का ये Symbol दिखा एमएस धोनी के ग्लव्स पर, फैंस ने की जमकर तारीफ
बीते बुधवार को भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर अपने विश्व कप अभियान की शानदार शरुआत करी।
07:42 AM Jun 06, 2019 IST | Desk Team
बीते बुधवार को भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर अपने विश्व कप अभियान की शानदार शरुआत करी। भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की बेहतरीन गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की शतकीय पारी के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका को विश्व कप इतिहास में पहली बार तीसरी हार दी।
Advertisement
भारतीय सेना को महेंद्र सिंह धोनी ने इस तरह दिया सम्मान
इस मैच में भारतीय टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के लिए क्रिकेट फैन्स का क्रेस साफ दिखाई दिया। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी के ग्लव्स ने भी सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। सोशल मीडिया पर धोनी के ग्लव्स जमकर वायरल हो रहे हैं। दरअसल धोनी के ग्लव्स पर पैरा स्पेशल फोर्स का निशान है।
विश्व कप 2019 के पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अनोखे अंदाज से भारतीय सेना को अद्भुत सम्मान देते हुए नजर आए। किसी भी खिलाड़ी ने ऐसा पहले कभी भी क्रिकेट इतिहास में नहीं किया है। मैच के दौरान जब धोनी विकेटकीपिंग कर रहे थे तो उन्होंने पैरा स्पेशल फोर्स का ग्लव्स पहना हुआ था। बता दें कि एक खास तरह का निशान या चिन्ह पैरा कमांडो को दिया जाता है और उस चिन्ह या बैज को बलिदान कहा जाता है। स्पेशल पैरा फोर्सेज से जो लोग जुड़े होते हैं उन्हें ही यह बैज मिलता है।
क्रिकेट फैन्स ने धोनी की जमकर तारीफ की
एमएस धोनी की सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा, धन्य है ऐसी भूमि जहां ऐसे क्रिकेटर भी हैं।
इस मैच में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की तरफ से क्रिस मौरिस ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 10 ओवर में 51 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में भारतीय टीम का ही दबदबा बना हुआ था। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पारी के अंत तक नाबाद रहते हुए 122 रन बनाए।
रोहित शर्मा ने 122 रन 144 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्के की मदद से बनाए। रोहित के अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने भी 34 रनों की अहम पारी खेली। दोनों ने चौथी विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। भारतीय टीम ने 230 रन चार विकेट के नुकसान पर 47.3 ओवर में बना लिए और जीत दर्ज कराई।
Advertisement