W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सिर्फ IPL खेलने के बावजूद करोड़ों में है एमएम धोनी की कमाई, नेटवर्थ देखकर रह जाएंगे दंग

03:51 PM Nov 28, 2025 IST | Rahul Singh Karki
सिर्फ ipl खेलने के बावजूद करोड़ों में है एमएम धोनी की कमाई  नेटवर्थ देखकर रह जाएंगे दंग
MS Dhoni net worth

MS Dhoni Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 44 साल के हैं। क्रिकेट जगत में कैप्टन कुल के नाम से मशूहर हैं और उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। रांची के साधारण परिवार से निकलकर धोनी ने भारतीय क्रिकेट में शानदार करियर बनाया है। वह न केवल सबसे सफल कप्तानों में से एक बने, बल्कि देश के सबसे अमीर और सबसे प्रशंसित खिलाड़ियों में से भी एक हैं। फिलहाल धोनी सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं, लेकिन इसके बावजूद वो कमाई के मामले में काफी आगे हैं। उनकी नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।

Advertisement

MS Dhoni Net Worth: कितनी है महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति

MS Dhoni net worth
MS Dhoni net worth

क्रिकेट की पिच पर धमाल मचाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की कुल नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। उन्होंने ये संपत्ति क्रिकेट विज्ञापनों और बिज़नेस वेंचर्स से उपलब्ध की है। रिपोर्ट के अनुसार धोनी साल 2008 से लेकर 2025 तक सिर्फ आईपीएल से 192.84 करोड़ रुपये कमा चुके हैं। धोनी आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर सुपर स्टार बने हुए हैं। धोनी ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2004 में की थी और उन्होंने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इस दौरान उन्होंने BCCI के ग्रेड ए में भी रखा, जहां उन्हें सालाना 5 करोड़ सैलरी मिलती थी।

Advertisement

कैसे कमाई करते हैं धोनी?

MS Dhoni net worth
MS Dhoni net worth

एमएस धोनी ने ड्रोन सर्विसेज स्टार्टअप (Garuda Aerospace), प्रोटीन फूड स्टार्टअप (Shaka Harry) और प्री ओन्ड कार स्टार्टअप (Cars 24) में निवेश कर रखा है। साल 2016 में धोनी ने खुद का फिटनेस और लाइफ स्टाइल क्लोथ ब्रांड सेवेन लॉन्च किया था। धोनी की इनकम में इमोटोराड और तोगडा राहो का भी हाथ शामिल हैं।

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार MS Dhoni काफी कंपनियों के साथ ब्रांड एंडोर्समेंट कर रहे हैं। जिनमें बड़े नामों पर गौर करें तो इनमें SBI, Master Card, Fire Bolt, Jio Cinema, Asian Footwear, Skipper Pipes, Winzo, MYK Laticrete, Garuda Aerospace, Oppo, Cars24 जैसे ब्रांड्स शामिल है। इन विज्ञापनों के जरिए उनकी तगड़ी कमाई होती है।

शानदार प्रॉपर्टी के मालिक हैं धोनी

MS Dhoni net worth
MS Dhoni net worth

एमएस धोन के पास रांची और देहरादून में करोड़ों के आलीशान घर है। इसके अलावा उनके पास रांची के पास 43 एकड़ में फैला एक फॉर्म हाउस है जिसमें वह फैमिली के साथ फुर्सत के पल बिताते हैं। धोनी के फार्महाउस में ऑर्गेनिक फॉर्मिंग होती है जिसमें स्ट्रॅाबेरी आदि शामिल है. धोनी का कड़कनाथ चिकन फार्मिंग भी सुर्खियों में रहता है। धोनी का रांची में ही एक होटल भी है जिसका नाम होटल माही रेजीडेंसी है।

Also Read: कोहली को संग लेकर माही ने रांची की सड़कों पर दौड़ाई रेंज रोवर, सामने आई तस्वीरें और वीडियो

Advertisement
Author Image

Rahul Singh Karki

View all posts

Advertisement
Advertisement
×