टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मालदीव में भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ियों को एमएस धोनी गोलगप्पे खिलाते आए नजर, वीडियो वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी काफी लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उन्हें

06:37 AM Feb 06, 2020 IST | Desk Team

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी काफी लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उन्हें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी काफी लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उन्हें उसी तरह से प्यार करते हैं जैसे उन्हें खेलते समय मिलता था। हालांकि एमएस धोनी के फैन्स यह जानना चाहते हैं कि वह क्रिकेट के मैदान पर कब वापसी करेंगे। 
Advertisement
जब भी धोनी की कोई भी तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर आती है तो फैन्स के कमेंट की बाढ़ आ जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर धोनी के दो वीडियो सामने आया है जो आते ही तेजी से वायरल हो गया है। बता दें कि धोनी अपने परिवार और दोस्तों के साथ इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। 
एमएस धोनी क्रिकेटर दोस्तों रुद्र प्रताप सिंह और पीयूष चावला को पानी-पूरी एक वीडियो में खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। रुद्र प्रताप सिंह यानी आरपी सिंह और पीयूष चावला को धोनी वीडियो में गोलगप्पे खिलाते दिख रहे हैं। वीडियो में आरपी सिंह धोनी को कहते हुए नजर आ रहे हैं, क्य मैं आपसे ऑर्डर ले सकता हूं? 

आरपी सिंह के इस सवाल पर धोनी ने कहा, हां अगर आप चाहें तो। आगे आरपी सिंह ने कहा कि, जल्दी दो यार। धोनी ने कहा कि, अबे टाइम लगता है,खाओ। एक और वीडियो है जिसमें धोनी अपने दोस्तों के साथ वॉलीबाॅल खेलते नजर आ रहे हैं। 

पिछले साल विश्व कप 2019 का सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूूजीलैंड के बीच में खेला गया था जिसमें कीवी टीम ने भारतीय टीम को हरा दिया। इस इंटरनेशनल मैच के बाद एमएस धोनी एक भी मैच नहीं खेले हैं। उसके बाद से मीडिया में धोनी के संन्यास की खबरें आ रही हैं लेकिन धोनी ने खुद इन खबरों पर अभी तक पुष्टि नहीं की है। 
बीसीसीआई ने 2019-2020 के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में एमएस धोनी का नाम शामिल नहीं किया है। उस समय भी बीसीसीआई के इस फैसले से धोनी के फैन्स आहत हुए थे और कड़ी आलोचना की थी। हालांकि इन सब बातों से दूर माही अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता रहे हैं। 
Advertisement
Next Article