टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

एमएस धोनी ने बेटी जीवा का इंग्लिश सान्ग गाते हुए वीडियो किया शेयर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ इन दिनों समय बिता रहे हैं। धाेनी ने बेटी जिवा का सोशल मीडिया

07:41 AM Jan 06, 2020 IST | Desk Team

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ इन दिनों समय बिता रहे हैं। धाेनी ने बेटी जिवा का सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ इन दिनों समय बिता रहे हैं। धाेनी ने बेटी जिवा का सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में जिवा गिटार के साथ खेलती हुई दिखाई दे रही हैं साथ ही गाना भी गाती नजर आ रही हैं। 
Advertisement
जिवा का गाना गाते वीडियो धोनी ने शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा, स्नो ब्रिंग्स बेस्ट ऑउट ऑफ हर। जिवा का जैसे ही धोनी ने ये वीडियो सोशल मीडिय पर शेयर किया वह वैसे ही वायरल हो गया। क्रिकेट फैन्स को जिवा का यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और अपनी प्रतिक्रिया भी वह दे रहे हैं। 

पिछल साल विश्व कप 2019 इंग्लैंड में खेला गया था इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच के बाद से ही धोनी क्रिकेट मैदान से दूर हैं।  क्रिकेट से ब्रेक लेने के दौरान कई तरह के कार्यक्रमों में धोनी दिखाई दिए हैं। इसके साथ ही धोनी के संन्यास की खबरें भी मीडिया में आती रहती हैं। 
हालांकि अपने संन्यास को लेकर धोनी ने अभी तक कुछ बयान नहीं दिया है। लेकिन भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्‍त्री ने धोनी के संन्यास पर बयान देते हुए कहा है कि वह आईपीएल 2020 खेलेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में इसी साल अक्टूबर में खेले जाने टी20 विश्व कप के लिए धोनी अपने आपको आईपीएल के दौरान बेहतर बनाएंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो वनडे में धोनी ने अब तक 350 मैच, 90 टेस्ट मैच और 98 टी20 मैच खेले हैं। 
धोनी की बेटी जिवा उनकी ही तरफ फैन्स के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। क्रिकेट फैन्स जितना प्यार धोनी को देते हैं उतना ही प्यार जिवा को भी दिया है। अक्सर धोनी सोशल मीडिया पर अपनी बेटी जिवा के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। 
बता दें कि भारतीय टीम रांची पिछले साल गई थी उस दौरान जिवा के साथ भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने तोतली जुबान से बात की थी। विराट और जिवा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। 
Advertisement
Next Article