Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Mukesh Agnihotri: पत्रकार से कैसे डिप्टी CM की कुर्सी तक पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री? जाने राजनीतिक सफर

ऐसा माना जाता है कि मुकेश अग्निहोत्री को राजनीति में आने की सलाह हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह ने दी थी।

04:18 PM Dec 11, 2022 IST | Desk Team

ऐसा माना जाता है कि मुकेश अग्निहोत्री को राजनीति में आने की सलाह हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह ने दी थी।

हिमाचल प्रदेश की जनता को आज उनका नया डिप्टी सीएम मिल गया है। मुकेश अग्निहोत्री राज्य के पहले डिप्टी सीएम बन गए हैं। उन्होंने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। इससे पहले मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश कांग्रेस प्रकोष्ठ के महासचिव और अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 
Advertisement
पत्रकारिता से राजनीती में एंट्री 
बता दें कि, मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल के हरोली विधानसभा से विधायक चुने गए हैं। राजनीती में कदम रखने से पहले उन्होंने 10 साल तक संवाददाता के रूप में काम किया। मुकेश अग्निहोत्री का जन्म 9 अक्टूबर 1962 को पंजाब के संगरूर जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई हिमाचल के ऊना जिले से की है। इसके बाद उन्होंने गणित में MSC की है। MSC करने के बाद उनकी रूचि पत्रकारिता में चली गई, जिसके लिए उन्होंने जनसंपर्क से डिप्लोमा किया और पत्रकार बन गए। 
राजा जी का मिला समर्थन 
ऐसा माना जाता है कि मुकेश अग्निहोत्री को राजनीति में आने की सलाह हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह ने दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने 2003 में मुकेश अग्निहोत्री को संतोखगढ़ से चुनाव लड़ने के लिए कहा था। वीरभद्र सिंह के आदेश के बाद उन्होंने चुनाव लड़ा और जीते भी। 
राजनीतिक करियर में शानदार प्रदर्शन 
साल 2007 में हुए  विधानसभा चुनाव में भी  अग्निहोत्री ने शानदार जीत हासिल की थी।  2008 में परिसीमन के बाद जब संतोखगढ़ को हरोली विधानसभा सीट में बदला गया, उसके बाद वे 2012 में चुनाव जीत कर  तीसरी बार विधायक बने।  अग्निहोत्री को हिमाचल कांग्रेस का तेज तर्रार नेता माना जाता है। 2018 में उन्हें विपक्ष का नेता बनाया गया था। 
मुकेश अग्निहोत्री को अब हिमाचल का डिप्टी सीएम बनाया गया है अब यह देखना होगा कि वह हिमाचल की जनता के भरोसे पर कितना खरा उतर पाते हैं।  
Advertisement
Next Article