Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सबसे अमीर भारतीयों में मुकेश अंबानी फिर टॉप पर

NULL

02:48 PM Nov 03, 2017 IST | Desk Team

NULL

नई दिल्ली : कुल 38 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने फोर्ब्स की सालाना भारत के 100 सबसे अमीर पेशेवरों की 2017 की सूची में शीर्ष पर हैं। एक बयान में यहां गुरुवार को यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने फोर्ब्स की भारत की 100 सबसे अमीर पेशेवरों की वार्षिक सूची में 38 अरब डॉलर की शुद्ध संपत्ति के साथ शीर्ष स्थान पर है। इसे विश्व बैंक डेटा 2016 के अनुमान के अनुसार पूर्व एशियाई सोवियत गणराज्य के समस्त जीडीपी के बराबर माना जाता है।

फोर्ब्स इंडिया 2017 के भारत के अमीर लोगों की सूची वाला विशेष संस्करण आज जारी करेगी। इस सूची में सबसे नया नाम वाडिया समूह के अध्यक्ष नुस्ली वाडिया (25 वें नंबर पर, 5.6 अरब डॉलर की संपत्ति) का है। वहीं, 19 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ विप्रो के अजीम प्रेमजी की (जो पिछले साल की सूची से दो पायदान की छलांग लगाते हुए भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं) संपत्ति अफगानिस्तान की जीडीपी (4.8 अरब डॉलर) के बराबर है। फोर्ब्स इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉय चक्रवर्ती ने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था अभी भी नोटबंदी और जीएसटी के असर से जूझ रही है।

ऐसे में फोर्ब्स इंडिया की इस सूची का विशेष महत्व है, क्योंकि इन लोगों ने सभी चुनौतियों का सामना करते हुए शानदार परिणाम हासिल किए हैं। इस सूची के मुताबिक भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की कुल संपत्ति 479 अरब डॉलर है, जो देश के विदेशी मुद्रा भंडार (सितंबर में) 402.5 अरब डॉलर से अधिक है। इस सूची में सबसे नीचे पायदान पर 1.46 अरब की संपत्ति रही, जबकि पिछले साल यह 17 फीसदी कम 1.25 अरब डॉलर थी। वहीं, शीर्ष 100 अमीरों की कुल संपत्ति में पिछले साल की तुलना में 26 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

Advertisement
Advertisement
Next Article