For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मुकेश अम्बानी को 4 दिन में हुआ 22 हज़ार करोड़ का नुक्सान, जानें कैसे ?

06:28 AM Nov 17, 2024 IST | Samiksha Somvanshi
मुकेश अम्बानी को 4 दिन में हुआ 22 हज़ार करोड़ का नुक्सान  जानें कैसे

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

बीते एक हफ्ते में देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1.27% की गिरावट देखी गई है , जो चिंता की बात है।

इसका मतलब है कि पिछले कंपनी के शेयर में 16.3 रुपए प्रति शेयर का नुकसान देखने को मिल चुका है।

शेयर बाजार जब गुरुवार को बंद हुआ था तो रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1267.70 रुपए पर बंद हुआ था।

जबकि 8 नवंबर को शेयर बाजार जब बंद हुआ था रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1284 रुपए पर था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट की वजह से मार्केट कैप में 22,057.77 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

जिसकी वजह से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 17,15,498.91 करोड़ पर आ गया है।

जबकि 8 नवंबर को शेयर बाजार जब बंद हुआ था रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 17,37,556.68 करोड़ रुपए था।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Samiksha Somvanshi

View all posts

Advertisement
×