Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मुकेश सहनी ने चिराग पासवान को लेकर दिखाई हमदर्दी, भाजपा के बारे में कही ये बड़ी बात

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के बहाने भाजपा पर निशाना साधा है।

04:57 PM Apr 04, 2022 IST | Desk Team

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के बहाने भाजपा पर निशाना साधा है।

बिहार की राजनीति में पिछले काफी दिनों से उथलपुथल मची हुई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से निकाले जाने के बाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के बहाने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा निशाना साधा है। चिराग के दिल्ली स्थित सरकारी आवास खाली कराने को लेकर उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा की नीति ही ‘यूज एंड थ्रो’ की रही है।  
Advertisement
चिराग पासवान के पिता आज भी दलितों के दिलों में बसते हैं  
एनडीए से निकाले जाने पर सहनी लगातार भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। सहनी ने कहा कि आखिर एक साल पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया था और आज उनकी ही पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया गया। सहनी ने कहा कि चिराग पासवान के पिता आज भी दलितों के दिलों में बसते हैं और आज उनके पुत्र और पत्नी को बेघर कर दिया गया।  
सत्ता तक पहुंचने के लिए किसी का यूज तो करते हैं, लेकिन  
चिराग खुद कह रहे हैं कि उन्हें तो घर खाली करना ही था, लेकिन बेइज्जत कर घर से निकाला गया। रामविलास पासवान की तस्वीर घर के बाहर फेंक दी गई। बिहार के पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारे साथ क्या हुआ, यह सबको पता है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता तक पहुंचने के लिए किसी का यूज तो करते हैं, लेकिन जब वह अपना हक मांगते हैं तो उन्हें फेंक देते हैं। बिहार के बोचहा विधानसभा उपचुनाव में वीआईपी अकेले चुनाव मैदान में उतरी है। भाजपा भी यहां चुनाव लड़ रही है।
Advertisement
Next Article