Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मुकेश सहनी को काग्रेंस में शामिल होने का न्योता

बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के बाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी को कांग्रेस ने पार्टी में आने का न्योता दिया है।

12:47 AM Mar 29, 2022 IST | Desk Team

बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के बाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी को कांग्रेस ने पार्टी में आने का न्योता दिया है।

बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के बाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी को कांग्रेस ने पार्टी में आने का न्योता दिया है। बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने आज कहा कि यदि श्री सहनी कांग्रेस में आना चाहते है तो उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि श्री सहनी के लिए कांग्रेस का दरवाजा खुला है।
Advertisement
गौरतलब है कि श्री मुकेश सहनी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिखित अनुरोध पर पशु एवं संसाधन मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राज्यपाल फागू चौहान से श्री सहनी को मंत्री पद से बर्खास्त करने की सिफारिश की थी, जिसे राज्यपाल ने सोमवार को स्वीकार कर लिया। 
 
Advertisement
Next Article