W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मुकेश सहनी के पिता की क्रूरता से हत्या, जांच के लिए SIT टीम गठित

12:25 PM Jul 16, 2024 IST | Yogita Tyagi
मुकेश सहनी के पिता की क्रूरता से हत्या  जांच के लिए sit टीम गठित
Advertisement

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल का गठन कर दिया गया है। अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से जीतन सहनी की हत्या कर दी थी। मंगलवार की सुबह उनका क्षत-विक्षत शव दरभंगा के सुपौल बाजार स्थित अफजला में उनके आवास से बरामद किया गया। हत्यारे ने धारदार हथियार से उनका पेट चीर डाला है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। घर का सामान भी बिखरा पड़ा है।

  • मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या की जांच के लिए SIT गठित हुई
  • अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से जीतन सहनी की हत्या कर दी थी
  • हत्यारे ने धारदार हथियार से उनका पेट चीर डाला है

घटना की जांच के लिए SIT टीम का गठन हुआ



इधर, घटना की जांच के लिए दरभंगा की ग्रामीण पुलिस अधीक्षक काम्या मिश्रा के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है। इसमें बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी और बिरौल के थाना प्रभारी के अलावा तकनीकी कोषांग, दरभंगा को शामिल किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जीतन सहनी घर में अकेले रहते थे। सोमवार की रात उनकी हत्या की गई है। शव देखने से साफ है कि उनके शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। उनका शव क्षत-विक्षत हालत में पुलिस ने बरामद किया है। जीतन सहनी की पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

धारदार हथियार से की गई हत्या



पुलिस आसपास के लोगों और उनके घर आने-जाने वालों से पूछताछ कर घटना के सुराग खोजने की कोशिश कर रही है। पुलिस प्रथम दृष्टया चोरी की घटना की बात कर रही है, हालांकि स्थानीय लोग इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि जीतन सहनी का न कोई बड़ा व्यवसाय था और न ही राजनीति से कोई लेना देना था। वह साधारण किस्म के व्यक्ति थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक जीतन सहनी की हत्या धारदार हथियार से वार कर की गई है। शव पर कई जख्म के निशान हैं। घर का सामान भी बिखरा पड़ा है। वीआईपी के नेताओं के मुताबिक, मुकेश सहनी फिलहाल मुंबई में थे और घटना की जानकारी मिलने के बाद वे वहां से निकल गए हैं। यह पूरा मामला बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल का है। वहीं मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद लोगों के मन यह सवाल आ रहे हैं आखिर उनकी हत्या क्यों की गयी है, हालांकि अभी तक हत्या की वजहों का पूरी तरह से खुलासा नहीं हो सका है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×