Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Mukhtar Ansari के निधन पर Asaduddin Owaisi ने जताया दुख, कही ये बड़ी बात

12:59 PM Mar 29, 2024 IST | NAMITA DIXIT

उत्तर प्रदेश में बड़े माफिया रहे मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई। बांदा जेल में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया। यहां करीब 1 घंटे के इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुख्तार अंसारी के निधन पर दुख जताते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर भी निशाना साधा है। गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी का गुरुवार (28 मार्च) दिल का दौरा पड़ने से बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निधन हो गया।

देर रात असदुद्दीन ओवैसी ने अपने X हैंडल से पोस्ट किया, ''इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलैही राजिऊन। अल्लाह से दुआ है के वो मुख्तार अंसारी को मगफिरत फरमाए, उनके खानदान और उनके चाहने वालों को सब्र-ए-जमील अदा करें। गाजीपुर की अवाम ने अपने चहेते बेटे और भाई को खो दिया.''

उन्होंने सरकार निशाना साधते हुए पोस्ट में आगे लिखा, ''मुख्तार साहब ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया था कि उन्हें जहर दिया गया था। बावजूद इसके, सरकार ने उनके इलाज पर तवज्जो नहीं दिया।निंदनीय और अफसोसजनक.''

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article