W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आपके खाते में 10,000 रुपए आए क्या? अभी जान लें क्या है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, बाद में पछताएंगे

03:20 PM Sep 26, 2025 IST | Neha Singh
आपके खाते में 10 000 रुपए आए क्या  अभी जान लें क्या है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना  बाद में पछताएंगे
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana
Advertisement

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: आज 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार' योजना के तहत 75 लाख बहनों के बैंक अकाउंट में 10–10 हजार रुपए भेजे गए हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के शुभारंभ के मौके पर कहा कि बिहार की माताओं-बहनों और बेटियों के कल्याण के लिए डबल इंजन सरकार समर्पित भाव से कार्य कर रही है। इसी क्रम में 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का शुभारंभ करना बहुत गर्व की बात है। चलिए जानते हैं कि मुख्यमंत्री महिला योजना क्या है और इसका लाभ आपको कैसे मिल सकता है।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: 2 लाख रुपए तक की होगी मदद

इस योजना के तहत बिहार की महिलाओं को 10-10 हजार रुपए की पहली किस्त आज मिली है, जिससे वे अपना रोजगार शुरू कर सकेंगी। नया रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद सरकारी अधिकारियों द्वारा समीक्षा की जाएगी। जिन महिलाओं ने अपना रोजगार स्थापित किया होगा, उन्हें 2 लाख रुपए का अतिरिक्त लोन दिया जाएगा।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Documents: ऐसे करें योजना के लिए आवेदन

अगर कोई महिला इस योजना का लाभ उठाना चाहती है, तो उसे किसी ग्राम संगठन या आजीविका समूह से संपर्क करना होगा। आप यहां आवेदन कर सकती हैं और इस महिला रोजगार योजना से जुड़ सकती हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज पेश करने होंगे। पंजीकरण के लिए आपके पास आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड और पासपोर्ड साइज फोटो होनो चाहिए।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojan
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana

Mukhyamantri Mahila Rojgar News: योजना का उद्देश्य 

बिहार में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं ऐसे में यह योजना महिला वोटरों को साधने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।  यह योजना बिहार में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई थी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने में सक्षम बनाना है। इस योजना का लाभ उठाकर महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार होगा।

ये भी पढ़ें- PM Modi tribute Manmohan Singh: डॉ. मनमोहन सिंह की आज 93वीं जयंती, PM Modi ने दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×