टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Amitabh Bachchan के लिए अपने सारे काम छोड़ लखनऊ से मुंबई पहुंच गए थे Mulayam Singh Yadav, जानें पूरा किस्सा

राजनीति की दुनिया में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले मुलायम सिंह यादव के बारे में ऐसी कई बातें हैं जो आप में से बहुत कम लोगों को ही पता होगी। जी हां, आपको बता दें कि सपा संरक्षक का बॉलीवुड की दुनिया से भी खास कनेक्शन था। ये खास कनेक्शन सदी के महानायक अमिताभ बच्चन था। बिल्कुल सही पढ़ा आपने मुलायम सिंह यादव के दिल में बच्चन परिवार के बिल्कुल अलग और नरम कार्नर था। एक बार कुछ ऐसा हुआ कि मुलायम सिंह यादव सभी काम छोड़ अमिताभ बच्चन के घर पहुंच गए थे।

01:57 PM Oct 10, 2022 IST | Desk Team

राजनीति की दुनिया में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले मुलायम सिंह यादव के बारे में ऐसी कई बातें हैं जो आप में से बहुत कम लोगों को ही पता होगी। जी हां, आपको बता दें कि सपा संरक्षक का बॉलीवुड की दुनिया से भी खास कनेक्शन था। ये खास कनेक्शन सदी के महानायक अमिताभ बच्चन था। बिल्कुल सही पढ़ा आपने मुलायम सिंह यादव के दिल में बच्चन परिवार के बिल्कुल अलग और नरम कार्नर था। एक बार कुछ ऐसा हुआ कि मुलायम सिंह यादव सभी काम छोड़ अमिताभ बच्चन के घर पहुंच गए थे।

यूपी के पूर्व
मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है।
82 साल के मुलायम सिंह यादव ने आज सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अपनी आखिरी
सांस ली। मुलायम सिंह के निधन से सिर्फ राजनीति के दुनिया में ही नहीं बल्कि
बॉलीवुड गलियारों में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सपा संरक्षक के निधन की खबर से
हर कोई सदमे हैं। पीएम मोदी, राहुल गांधी, अमित शाह से लेकर बॉलीवुड एक्टर अनुपम
खेर ने भी श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

Advertisement

राजनीति की दुनिया
में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले मुलायम सिंह यादव के बारे में ऐसी कई बातें हैं जो
आप में से बहुत कम लोगों को ही पता होगी। जी हां, आपको बता दें कि सपा संरक्षक का
बॉलीवुड की दुनिया से भी खास कनेक्शन था। ये खास कनेक्शन
सदी के महानायक अमिताभ
बच्चन था। बिल्कुल सही पढ़ा आपने मुलायम सिंह यादव के दिल में बच्चन परिवार के
बिल्कुल अलग और नरम कार्नर था। एक बार कुछ ऐसा हुआ कि मुलायम सिंह यादव सभी काम छोड़
अमिताभ बच्चन के घर पहुंच गए थे।

पहले आपको बता
दें कि अमिताभ और मुलायम सिंह मुलाकात
अमर सिंह ने कराई थी। जिसके बाद दोनों कई मौकों पर
एक साथ नजर आए। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती इतनी पक्की हो गई कि दोनों एक दुसरे के
फैमिली फंक्शन में भी नजर आने लगे। साल 1993 में मुलायम सिंह यादव जब दुसरी बार यूपी
के सीएम बने तो उन्होंने यश भारती सम्मान की शुरुआत की। अवॉर्ड 1994 में हुई थी।
जिसमें अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन को भी सम्मानित किया जाना था। इस समारोह
के लिए उन्हें मुंबई से लखनऊ आना था। लेकिन अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। जिस वजह
से वोए समारोह में शामिल नहीं हो सके।

जैसे ही ये बात
मुलायम को पता चला उन्होंने अपने सारे काम को छोड़ लखनऊ से सीधे मुबंई निकल गए। वहां
पहुंच उन्होंने ना सिर्फ हरिवंश राय का हालचाल जाना बल्कि उन्हें यश भारती सम्मान से
सम्मानित भी किया।

बता दें कि अमिताभ
बच्चन यूपी के ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं। उन्होंने मुलायम सिंह के कहने पर ही
इसके लिए हामी भरी थी। वहीं, एक्टर की पत्नी और एक्ट्रेस जया बच्चन मुलायम सिंह
पार्टी से राज्यसभा सांसद भी है।

Advertisement
Next Article