'धर्म परिवर्तन करने वाले मुल्ले भी ज्ञान बांट रहे हैं', Swara Bhaskar पर बरसे Nishikant Dubey
धर्म परिवर्तन पर स्वरा भास्कर को निशिकांत दुबे की खरी-खरी
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और अभिनेत्री स्वरा भास्कर के बीच तीखी नोकझोंक हुई। निशिकांत दुबे ने हमले पर पोस्ट की, जिस पर स्वरा ने सरकार की आलोचना की। दुबे ने पलटवार करते हुए स्वरा पर तंज कसा और कहा कि ‘धर्म परिवर्तन करने वाले मुल्ले भी ज्ञान बांट रहे हैं।’
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश है। नेता से लेकर फिल्मी सितारे और आम जनता तक सभी इस हमले से शोक में हैं और भारत सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्सा फूट रहा है। इस हमले के बाद कुछ लोग सरकार की रक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं। इन्हीं में एक हैं स्वारा भास्कर। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने जब पहलगाम हमले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया तो, स्वारा भास्कर ने उनकी पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए सरकार पर निशाना साधा। इस पर निशिकांत दुबे ने पलटवार करते हुए बड़ा बयान दिया है।
निशिकांत ने क्या लिखा?
निशिकांत दुबे ने पहलगाम में लोगों से उनका धर्म पूछकर गोली मारे जाने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा, “अशहदु अल्लाह इल्लल्लाह इल्लल्लाहु वा दहू ला शरीक लहू वा अशहदु अन्ना मुहम्मदन अब्दुहु वा रसूलुहु।” इसके बाद उन्होंने लिखा, “इन दिनों कलमा सीख रहा हूं, पता नहीं कब इसकी जरूरत पड़ जाए।” अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने उनकी इस पोस्ट पर कटाक्ष किया।
“अशहदु अल्लाह इल्लाह इल्लल्लाहु वह दहु ला शरी-क लहू व अशदुहु अन्न मुहम्मदन अब्दुहु व रसूलुहु ”
आजकल कलमा सीख रहा हूँ,पता नहीं कब जरुरत पड़े— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 24, 2025
निशिकांत दुबे ने किया पलटवार
निशिकांत दुबे की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा, “बताइए…जब कांग्रेस 67 साल तक सत्ता में थी, तब हमें ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन 2014 में ‘असली आजादी’ के बाद हालात ऐसे हो गए हैं।” इस पर निशिकांत दुबे ने जवाब दिया, “अब धर्म परिवर्तन करने वाले मुल्ले भी ज्ञान भी दे रहे हैं?”
धर्म परिवर्तन करने वाले मुल्ले भी ज्ञान बॉंट रहे हैं? https://t.co/oOONEkMwY2
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 25, 2025
‘क्रूरता का बदला लिया जाएगा’
पहलगाम आतंकी हमले पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट संदेश हर भारतीय की भावना का प्रतिबिंब है। आतंकवादियों और उनके समर्थकों को अब बख्शा नहीं जाएगा। यह एक नया भारत है जो आतंक को जड़ से खत्म कर देगा।”
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने आगे कहा, “पहलगाम में निर्दोषों की हत्या करने वाले दरिंदों को ऐसी सजा मिलेगी जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी, मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति सिर्फ नारा नहीं बल्कि हमारी प्रतिबद्धता है। हमारे निर्दोष नागरिकों की क्रूर हत्या का बदला लिया जाएगा। अब आतंक का जवाब दिया जाएगा। आतंक का जवाब मैदान के साथ-साथ मोर्चे पर भी दिया जाएगा।”
‘बिना पानी के मरेंगे पाकिस्तानी, यह है 56 इंच का सीना’, मोदी सरकार के एक्शन पर बोले निशिकांत दुबे