W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दक्षिण अफ्रीका में ढही बहुमंजिला इमारत, अब तक 32 लोगों की हुई मौत

10:10 AM May 14, 2024 IST | Yogita Tyagi
दक्षिण अफ्रीका में ढही बहुमंजिला इमारत  अब तक 32 लोगों की हुई मौत
Advertisement

दक्षिण अफ्रीका में एक निर्माणाधीन इमारत के ढह जाने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। पिछले सप्ताह हुई दुर्घटना के बाद सोमवार को भी बचाव दल कुछ लोगों के जीवित बचे होने की उम्मीद के साथ उनकी तलाश में जुटे रहे। जॉर्ज शहर में हुई इस घटना के छह दिन बाद भी एक निर्माण मजदूर जीवित मिला था, जिसके बाद और लोगों के मलबे में जिंदा दबे होने की उम्मीदें जगी थीं।

  • इमारत के ढह जाने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है
  • बचाव दल कुछ लोगों के जीवित बचे होने की उम्मीद के साथ उनकी तलाश में जुटे रहे

मलबे से 11 शव बरामद

हालांकि मरने वालों संख्या भी बढ़ती रही है और अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को मलबे से कम से कम 11 और शव बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि अन्य 20 कर्मचारी अब भी लापता हैं, जिससे यह आशंका बढ़ गई है कि दक्षिण अफ्रीका में इमारत ढहने की इस भयावह घटना में मरने वालों की संख्या 50 से ज्यादा पहुंच सकती है।

6 मई को ढही निर्माणाधीन इमारत

छह मई को ढही निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत के मलबे में दबे लोगों की तलाश में 600 से अधिक आपातकालीन और अन्य कर्मी जुटे हैं। प्रशासन ने कहा कि इमारत ढहने के समय उसमें 81 श्रमिक थे और 29 को जीवित बाहर निकाल लिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×