सिर्फ 150 रुपये के शेयर ने बनाया करोड़पति! 7,000% का रिटर्न, इन 5 मल्टीबैगर स्टॉक्स ने निवेशकों को किया मालामाल
Multibagger Stocks 2026: भारतीय शेयर बाजार का 2025 वर्ष उतार चढ़ाव से भरा रहा, कई बार बाजार में कोहराम मचा हुआ था तो वहीं कई बार तूफानी तेजी से टॉप शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया। शेयर बाजार में कच्चे तेल में बदलाव, रुपया का टूटना औऱ RBI के रेपो रेट में कमी के बाद बाजार में रौनक लौटी है लेकिन भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की संभावना औऱ कई वैश्विक कारण ने बाजार को प्रभावित किया है।
भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने के लिए निवेशकों ने कई स्टॉक्स में लाखों रुपये लगाया है लेकिन कुछ मल्टीबैगर स्टॉक्स ने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। विस्तार से जानते है वर्ष 2025 के मल्टीबैगर स्टॉक्स के बारे में जिन्होंने निवेशकों को मालामाल बनाया है।
Multibagger Stocks 2025: RRP Semiconductor Share

RRP Semiconductor Share ने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है सिर्फ एक अफवाह से इस स्टॉक्स में भारी उछाल आया है। बता दें कि एक समय अफवाह उड़ी थी कि इस कंपनी में सचिन तेंदुलकर ने निवेश किया है और इसी के चलते लगभग 180 रुपये का शेयर 11 हजार रुपये के आस पास पहुंच गया जिससे निवेशकों को लगभग 7000 प्रतिशत का भारी रिटर्न मिला है। इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन का मूल्य 15,380 करोड़ रुपये है और भारी उछाल के कारण इसे मल्टीबैगर स्टॉक्स की लिस्ट में शामिल किया गया है।
Swadeshi Industries Share
दूसरा स्टॉक Swadeshi Industries कंपनी का जिसने निवेशकों को खूब मालामाल बनाया है। बता दें कि कम समय में ही इस शेयर ने निवेशकों को ज्यादा रिटर्न दे दिया है। कंपनी का शेयर प्राइस 2.92 रुपये से बढ़कर 146.40 रुपये तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने विदेशी विस्तार पर ध्यान दिया था और फिलीपींस की कंपनी के साथ साझेदारी की थी साथ ही पहली तिमाही की आय में जबरदस्त बढ़ोतरी की थी जिससे निवेशकों को लगभग 4.900 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।
Midwest Gold Share

ग्रेनाइट और मार्बल के निर्माण करने वाली कंपनी Midwest Gold ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया। पिछले 5 वर्षों में यह सबसे जोखिम वाला स्टॉक बना था। इस कंपनी में लगभग 1 लाख रुपये के निवेश करने वालों को कंपनी ने करोड़पती बना दिया है और 5 वर्षों में लगभग 23 हजार प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें कि पिछले 52 सप्ताह में कंपनी के शेयर का प्राइस 94.50 रुपये से 4,099 रुपये तक पहुंच गया है।
RRP Defence Share
डीप चेक मैन्युफैक्चरिंग की तरफ तेजी से बढ़ रही कंपनी ने भी निवेशकों को भारी फायदा पहुंचाया है। वर्ष 2025 में ही कंपनी का शेयर 19.35 रुपये से बढ़कर 936.30 रुपये तक पहुंच गया है जिससे निवेशकों को लगभग 4,700 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन का मूल्य 1280 करोड़ रुपये है।
Multibagger Stocks 2026

2025 वर्ष और लंबे समय तक निवेश करने वालों को शेयर ने कई गुनाव रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर प्राइस में कई कारणों से भारी उछाल दर्ज किया गया है। वहीं अब वर्ष 2026 में भी कुछ मल्टीबैगर स्टॉक्स में निवेशकों की नजर रहेगी। बता दें कि EV गाड़ियों, वित्त क्षेत्र और Renewable Energy क्षेत्र के स्टॉक्स में भारी उछाल देखने को मिल सकता है जिससे इन क्षेत्र की कई कंपनियों के स्टॉक्स मल्टीबैगर स्टॉक्स की सूची में शामिल हो सकते है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में लिखी गई जानकारी शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सलाह लेनी जरूरी है.। आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए Punjab Kesari.com जिम्मेदार नहीं होगा।
ALSO READ: भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, टॉप 5 शेयर बिखरे, जानें क्यों मचा बाजार में कोहराम
Join Channel