W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Mumbai 26/11 Attack : मुंबई आतंकी हमले के शहीदों को राष्ट्रपति मुर्मू व ओम बिरला ने किया नमन

26 नवंबर 2008, इस तारीख को भारत काफी नहीं भूल पाएगा।26/11 आतंकी हमले की इस 14वीं बरसी पर शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों और शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

11:10 AM Nov 26, 2022 IST | Desk Team

26 नवंबर 2008, इस तारीख को भारत काफी नहीं भूल पाएगा।26/11 आतंकी हमले की इस 14वीं बरसी पर शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों और शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

mumbai 26 11 attack   मुंबई आतंकी हमले के शहीदों को राष्ट्रपति मुर्मू व ओम बिरला ने किया नमन
Advertisement
26 नवंबर 2008, इस तारीख को भारत कभी नहीं भूल पाएगा। 26/11 आतंकी हमले की इस 14वीं बरसी पर शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों और शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
Advertisement
द्रौपदी मुर्मू ने मुंबई हमले के पीड़ितों को किए याद 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों को याद करते हुए ट्वीट कर कहा, 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर देश उन सभी को कृतज्ञता के साथ याद करता है, जिन्हें हमने खोया। हम उनके प्रियजनों और परिवारों के दर्द को साझा करते हैं।आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देते राष्ट्रपति ने कहा, राष्ट्र उन सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने कर्तव्य का पालन करते हुए बहादुरी से लड़ाई लड़ी और सर्वोच्च बलिदान दिया।

Advertisement
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शहीदों को किया नमन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 26/11 आतंकी हमले के शहीदों को नमन करते हुए हुए ट्वीट कर कहा, मुम्बई आतंकी हमले में प्राण गंवाने वाले नागरिकों तथा आमजन की रक्षा करते सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को शत-शत नमन। भारत सदैव वैश्विक शांति और सामाजिक सद्भाव का अग्रदूत रहा है लेकिन हम आतंकवाद को उसके सभी रूपों में समाप्त करने के लिए भी संकल्पित हैं।

Advertisement
Author Image

Advertisement
×