W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Mumbai Customs ने तीन दिनों में पकड़ा 8.7 करोड़ रुपये का सोना

01:22 PM Mar 02, 2024 IST | Yogita Tyagi
mumbai customs ने तीन दिनों में पकड़ा 8 7 करोड़ रुपये का सोना
Advertisement

Mumbai Customs: एयरपोर्ट Commissionerate ने एक बयान में कहा, मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने तीन दिनों के भीतर तेरह अलग-अलग मामलों में लगभग 8.07 करोड़ मूल्य का 15.89 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया।

  • मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने तीन दिनों में 8.07 करोड़ का सोना जब्त किया
  • यह सोना तेरह अलग-अलग मामलों में जब्त किया गया
  • सोना चेक-इन बैग, क्रॉकरी, पहने हुए कपड़ों, हैंड बैग के फ्रेम में छुपाया गया था

15.89 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त

मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 27 फरवरी-01 मार्च, 24 को हवाईअड्डा आयुक्तालय, मुंबई सीमा शुल्क क्षेत्र-III ने 13 अलग-अलग मामलों में 8.07 करोड़ मूल्य का 15.89 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया। सोना यात्रियों के शरीर पर छुपाए गए कपड़ों और चेक-इन बैग के कोने की पाइपिंग सहित विभिन्न छिपने के स्थानों में पाया गया था।

कहां छिपाया सोना

इससे पहले, 18-24 फरवरी को, हवाईअड्डा आयुक्तालय, मुंबई सीमा शुल्क क्षेत्र-III ने आठ अलग-अलग मामलों में लगभग 4 करोड़ रुपये मूल्य का आठ किलोग्राम से अधिक सोना और पांच आईफोन जब्त किए थे। सोना चेक-इन बैग, क्रॉकरी के बॉक्स, पहने हुए कपड़ों और हैंड बैग के फ्रेम में छुपाया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×