For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Mumbai: जुहू चौपाटी पर छठ पूजा में शामिल हुए डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस

भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित छठ के पर्व का चौथा और आखिरी दिन ऊषा अर्घ्य के रूप में मनाया जाता है। श्रद्धालु देशभर की नदियों के घाटों पर एकत्र हुए है। छठ पूजा के चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

02:21 AM Nov 08, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित छठ के पर्व का चौथा और आखिरी दिन ऊषा अर्घ्य के रूप में मनाया जाता है। श्रद्धालु देशभर की नदियों के घाटों पर एकत्र हुए है। छठ पूजा के चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

mumbai  जुहू चौपाटी पर छठ पूजा में शामिल हुए डिप्टी cm देवेंद्र फडणवीस

Chhath Puja 2024: भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित छठ के पर्व का चौथा और आखिरी दिन ऊषा अर्घ्य के रूप में मनाया जाता है। श्रद्धालु देशभर की नदियों के घाटों पर एकत्र हुए है। छठ पूजा के चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। मुंबई के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी छठ की पूजा करने के लिए जुहू चौपाटी पर पहुंचे है। बता दें, छठ की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद दूसरे दिन खरना होता है। तीसरा दिन संध्या अर्घ्य होता है और चौथे दिन को ऊषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन छठ पूजा की जाती है। यह पूजा भगवान सूर्य और उनकी पत्नी ऊषा को समर्पित होती है।

जुहू चौपाटी पहुंचे देवेंद्र फडणवीस

छठ पूजा के महापर्व पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मंबई की जुहू चौपाटी पर बहुत बड़े पैमाने पर हमारी माताएं बहनें और भाई छठी मईया की पूजा करने के लिए और भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए यहां आते हैं मैं उनके दर्शन करने के लिए यहां आया हूं। देश के सभी छठ व्रतियों को मैं छठ पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। भगवान सूर्य देव हमारे असीम ऊर्जा के अधिपति हैं। मैं उनसे प्रार्थना करता हूं कि हमारे देश और महाराष्ट्र को आगे ले जाने के लिए हमें ऊर्जा प्रदान करें।

चार दिनों तक मनाया जाता है छठ महापर्व

हिंदू धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व है। हर वर्ष छठ महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से लेकर सप्तमी तिथि तक छठ का पर्व चलता है। छठ महापर्व के पहले दिन नहाय खाय, दूसरे खरना, तीसरे दिन सूर्यास्त के समय सूर्यदेव को अर्घ्य और छठी माता की पूजा करने के बाद आखिरी दिन सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन होता है। इन चार दिनों के महापर्व में छठ के तीसरे दिन को सबसे खास माना जाता है।

पूर्वांचलवासियों के लिए छठ पूजा विशेष त्योहार

पारंपरिक रूप से छठ पूजा पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में मनाया जाता है लेकिन पिछले कुछ सालों में इसका विस्तार देश के अन्य हिस्सों खासतौर से उन स्थानों में भी हो गया है जहां पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों की अच्छी खासी तादाद है। पूर्वांचलवासियों के लिए छठ पूजा विशेष त्योहार है। चेन्नई के मरीना बीच पर छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को ‘अर्घ्य’ दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×