W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सावधान! फलों के नाम पर जहर का धंधा... चूहों की दवा लगाकर बेच रहे थे सेब-केले, 2 गिरफ्तार; देखें Viral Video

12:49 PM Feb 26, 2026 IST | Bhawana Rawat
सावधान  फलों के नाम पर जहर का धंधा    चूहों की दवा लगाकर बेच रहे थे सेब केले  2 गिरफ्तार  देखें viral video
Mumbai Fruit Vendors Using Rat Poison

Mumbai Fruit Vendors Using Rat Poison: मुंबई के मलाड वेस्ट इलाके से फलों की बिक्री से जुड़ा एक चौंकाने वाला सामने आया है। जिसने सड़क किनारे मिलने वाले खाने-पीने के सामान की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि यहां कुछ विक्रेता फलों पर चूहे मारने की दवा लगाकर, उन्हें बाजार में बेच रहे थे। फलों पर चूहे मारने का खतरनाक जहर लगते हुए विक्रेता कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्टॉल को सील कर दिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

Caught On Camera Moment: इस वायरल वीडियो से खुली पोल

Mumbai Fruit Vendors Using Rat Poison
Caught On Camera Moment (Image- Social Media)

वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक फल बेचने वाला केले पर क्रीम जैसा कोई कैमिकल लगा रहा है। यह मामला तब सामने आया जब स्थानीय नागरिक कुणाल सालुंके ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दो फल विक्रेता चूहों से बचाने के नाम पर फलों में जहरीला पदार्थ लगा रहे हैं। बताया गया कि यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हुई, जिसकी फुटेज सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपी गई।

Advertisement

Advertisement

Vendors Apply Rat Poison To Fruits: दो फल विक्रेता गिरफ्तार

Mumbai Fruit Vendors Using Rat Poison
Vendors Apply Rat Poison To Fruits (Image- Social Media)

मलाड पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मौके पर जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने 42 साल के मनोज संगमलाल केसरवानी और 25 साल के राहुल सदानलाल केसरवानी को गिरफ्तार किया है, जो मलाड वेस्ट के राजनपाड़ा इलाके के रहते हैं। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वे फलों को चूहों से बचाने के लिए उन पर चूहे मारने की दवा लगाते थे। हालांकि, पुलिस अधिकारीयों ने कहा कि ऐसा करना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि लोगों कि सेहत के लिए भी बहुत खतरनाक है।

Mumbai's Malad West Area: 'खाद्य पदार्थों के साथ इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी...'

Vendors Apply Rat Poison To Fruits
Mumbai's Malad West Area (Image- Social Media)

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 125, 274, 275 और 286 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उनके स्टॉल को भी सील कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि खाद्य पदार्थों के साथ इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर जांच में और तथ्य सामने आते हैं, तो संबंधित विभागों को भी कार्रवाई के लिए सूचित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Zero Civic Sense ! नोएडा सेक्टर-33 Flower Show में मची लूटपाट, गमले और फूल लेकर भागे लोग

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×