W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Mumbai Hoarding Collapse: होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत, CM शिंदे ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का दिया आश्वासन

09:10 AM May 14, 2024 IST | Yogita Tyagi
mumbai hoarding collapse  होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत  cm शिंदे ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का दिया आश्वासन
Advertisement

Mumbai Hoarding Collapse: मुंबई के घाटकोपर इलाके में ‘होर्डिंग’ गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है, जबकि 74 लोग घायल हैं। नगर निगम अधिकारियों ने मंगलवार सुबह यह जानकारी दी। सोमवार को मुंबई में आई धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के दौरान घाटकोपर के एक पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबी अवैध होर्डिंग गिर गई थी। बृहन्मुंबई नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार सुबह छेड़ा नगर स्थित पेट्रोल पंप पर तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। BMC के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 31 लोगों को राजावाड़ी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अधिकारी ने कहा कि तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने मुंबई दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों के साथ चलाए जा रहे बचाव अभियान के लिए दो टीम तैनात की हैं।

  • मुंबई के घाटकोपर इलाके में ‘होर्डिंग’ गिरने से मरने वालों की संख्या 14 हो गई है
  • इस घटना में 74 लोग घायल हो गए हैं
  • आंधी और बारिश से एक पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबी अवैध होर्डिंग गिर गई थी

जिम्मेदार लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई

इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर ने कहा है कि शहर में होर्डिंग गिरने की घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार रात घटनास्थल का दौरा किया और शहर में लगे सभी होर्डिंग का ऑडिट कराने का आदेश दिया। उन्होंने कहा, ‘‘अगर होर्डिंग अवैध और खतरनाक पाए गए तो उन्हें तत्काल हटाया जाएगा।’’ CM शिंदे ने कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरकार इसकी जांच कराएगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। मैंने बीएमसी आयुक्त से शहर के सभी होर्डिंग का ढांचागत ऑडिट कराने को कहा है।’’ उन्होंने होर्डिंग गिरने की घटना में मारे गए सभी लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।

पुलिस आयुक्त ने घटनास्थल का किया मुआयना

फणसालकर ने भी सोमवार रात घटनास्थल का मुआयना किया और संवाददाताओं से बातचीत में आश्वासन दिया कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सोमवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘‘घाटकोपर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपने प्रियजन को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदनाएं। मुंबई पुलिस की टीम घटनास्थल पर बचाव अभियान में लगी है। हम आश्वासन देते हैं कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’ एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मैसर्स ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक भावेश भिंडे और अन्य के खिलाफ पंत नगर थाने में गैर इरादतन हत्या और भारतीय दंड संहिता की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार मंगलवार सुबह बचाव अभियान जारी रहा। उन्होंने कहा कि होर्डिंग अवैध था और इसे लगाने के लिए अनुमति नहीं ली गई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×