Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Mumbai: आंधी के कारण गिरा होर्डिंग, 3 की मौत करीब 60 लोग घायल

08:36 PM May 13, 2024 IST | Abhishek Kumar

Mumbai: मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार को तेज बारिश और आंधी के दौरान एक होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गई, जिससे कई लोग घायल हो गए, जबकि अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर रहत-बचाव की टीम भी पहुंची।

 

Highlights
. मुंबई में आई तेज बारिश और आंधी
. होर्डिंग गिरने से 60 लोग घायल
. मौके पर पहुंची रहत बचाव की टीम

Mumbai:पेट्रोल पंप पर गिरी होर्डिंग

मुंबई(Mumbai) में सोमवार को तेज आंधी के साथ बारिस हुई। आंधी तेज होने से कई जगहों छति पहुंची है। वही मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गई है, जिसके बाद आसपास के लोगों ने जानकारी देकर पुलिसकर्मियों को बुलाया। जिसके बाद दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

Mumbai: 60 लोग हुए घायल

एक अधिकारी ने बताया कि हादसा अपराह्न चार बजकर करीब 30 मिनट पर छेदानगर जिमखाना के नजदीक हुआ। अधिकारी ने बताया, ‘‘हादसे में कम से कम 35 लोग घायल हुए हैं, जबकि 100 अन्य लोगों के होर्डिंग के नीचे दबे होने की आशंका है।’’उन्होंने बताया कि मौके पर एंबुलेंस भी भेजे गए हैं।

बचाव के लिए पहुंची NDRF

बृह्नमुंबई(Mumbai) महानगरपालिका (BMC) के आयुक्त भूषण गगरानी ने बताया कि एनडीआरएफ की एक टीम भी मौके पर बचाव कार्य के लिए पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि क्रेन और गैस कटर को भी बचाव अभियान के लिए मौके पहुंचाया गया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘घायलों को नगर निगम द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया है।’’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article