Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फर्जी TRP मामले में मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के वरिष्ठ कार्यकारी को किया गिरफ्तार

घनश्याम सिंह रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के उपाध्यक्ष भी हैं और उन्हें सुबह करीब सात बजकर 40 मिनट पर उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

11:48 AM Nov 10, 2020 IST | Desk Team

घनश्याम सिंह रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के उपाध्यक्ष भी हैं और उन्हें सुबह करीब सात बजकर 40 मिनट पर उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

मुंबई पुलिस ने फर्जी टीआरपी मामले में रिपब्लिक टीवी के वितरण प्रमुख घनश्याम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक उन्हें सुबह करीब सात बजकर 40 मिनट पर उनके घर से गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी ने यह जानकारी दी। 
Advertisement
अधिकारी ने बताया कि घनश्याम सिंह रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के उपाध्यक्ष भी हैं और उन्हें सुबह करीब सात बजकर 40 मिनट पर उनके घर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सिंह की गिरफ्तारी के साथ मामले में अपराधा शाखा के अपराध आसूचना प्रकोष्ठ (सीआईयू) द्वारा अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

अर्नब गोस्वामी को बड़ा झटका , बंबई HC ने जमानत देने से किया इंकार

अधिकारी ने बताया कि इससे पहले सीआईयू ने सिंह से कई दौर की पूछताछ की थी। उल्लेखनीय है कि टीआरपी घोटाले का खुलासा पिछले महीने तब हुआ जब ब्रॉडकास्ट ऑडिंयस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने हंसा रिसर्च ग्रुप के जरिये शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि कुछ चैनल टीआरपी के आंकड़ों में छेड़छाड़ कर रहे हैं। 
Advertisement
Next Article