For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मुंबई पुलिस ने सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने यूपी के सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 24 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया

08:17 AM Nov 03, 2024 IST | Samiksha Somvanshi

मुंबई पुलिस ने यूपी के सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 24 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया

मुंबई पुलिस ने सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को किया गिरफ्तार

24 वर्ष की महीना ने दी धमकी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में फातिमा खान जो 24 वर्षीय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS ) की सहायता से गिरफ्तारी की। इससे पहले आज, मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को शनिवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली थी।

क्या धमकी दी गयी योगी आदित्यनाथ को ?

अधिकारियों के अनुसार, संदेश में कहा गया था कि अगर सीएम योगी 10 दिनों में इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल सेल को एक अज्ञात नंबर से संदेश मिला था। इससे पहले 2 मार्च को सुरक्षा मुख्यालय में तैनात एक मुख्य कांस्टेबल को सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। बम की धमकी के बाद एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने कहा, “कॉल करने वाले ने मुख्य कांस्टेबल से कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा दिया जाएगा और कॉल काट दिया।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Samiksha Somvanshi

View all posts

Advertisement
×