Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

77 साल की बुजुर्ग महिला का जन्मदिन मुंबई पुलिस ने खास अंदाज में मनाया

जनता के लिए सेवा भाव पुलिस के अंदर होना बहुत ही आवश्यक होता है। कई बार हमारे सामने पुलिस के ऐसे किस्‍से आए हैं जिन्हें सुनकर और देखकर हमें उन पर गर्व होता है।

10:08 AM Jul 16, 2019 IST | Desk Team

जनता के लिए सेवा भाव पुलिस के अंदर होना बहुत ही आवश्यक होता है। कई बार हमारे सामने पुलिस के ऐसे किस्‍से आए हैं जिन्हें सुनकर और देखकर हमें उन पर गर्व होता है।

जनता के लिए सेवा भाव पुलिस के अंदर होना बहुत ही आवश्यक होता है। कई बार हमारे सामने पुलिस के ऐसे किस्‍से आए हैं जिन्हें सुनकर और देखकर हमें उन पर गर्व होता है। पुलिस ने कई बार मानवता की बड़ी मिसालें पेश की हैं। 
Advertisement
मुंबई पुलिस ने ही हाल ही में ऐसे ही मिसाल पेश की है। दरअसल 77 साल की एक महिला मुंबई में रहती है और उनके जन्मदिन पर पुलिस ने शानदार सरप्राइज दिया है। उस महिला के घर पुलिस बिना बताए पहुंच गई उसके बाद उन्होंने महिला से उनके बर्थडे का केक भी कटवाया। 

आंटी अकेली खार इलाके में रहती हैं

इस महिला का नाम कुमुद जोशी है और वह मुंबई के खार इलाके में रहती हैं। कुमुद मुंबई में अकेली रहती हैं उनके साथ कोई नहीं रहता है। इसी वजह से उनके लिए जन्मदिन बिल्‍कुल भी खास नहीं था। 
लेकिन कुमुद जोशी के जन्मदिन को मुंबई पुलिस ने खास बनाया। मुंबई पुलिस कुमुद के घर बीते 13 जुलाई को केक के साथ पहुंची। पुलिस ने उनका जन्मदिन इसलिए मनाया ताकि उन्‍हें इस खास दिन पर इकेला महसूस ना हो। 

खुद तस्वीरें शेयर की पुलिस ने 

कुमुद के जन्मदिन की तस्वीरें मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर पोस्ट  करते हुए कैप्‍शन में लिखा, 77 साल की कुमुद जोशी जी खार इलाके में अकेली रहती हैं। लेकिन खार पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने यह सुनिश्चति किया कि वह कभी अकेलापन महसूस ना करें। हमने उनके जन्मदिन को खास बनाने की कोशिश की, आप भी उनकाे जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। इसके लिए #HBDKumudji के साथ मेसेज भेजे, हम यह सुनिश्चति करेंगे कि आपकी शुभकामनाएं उन तक जरूर पहुंचे। 

शुभकामनाओं की बहार ट्विटर पर आ गई

जब भी मानवता की बात आती है तो सोशल मीडिया यूजर्स तारीफ करने में पीछे नहीं हटते हैं। कुमुद जी के जन्मदिन पर लोगों ने उन्हें बहुत शुुभकामनाएं भेजीं। 


वहीं पुलिस ने एक दूसरा ट्वीट करके बताया कि कुमुद जी को आपकी सारी शुभकामनाएं भेज दीं गईं हैं। 



Advertisement
Next Article