Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रतीक गांधी के साथ मुंबई पुलिस ने की बदसलूकी?, एक्टर ट्वीट कर बोले कंधे से पकड़कर खींचा और...

बॉलीवुड एक्टर प्रतीक गांधी अपने आपको अपमानित महसूस कर रहे है। हाल ही में उनके साथ एक ऐसी दुर्घटना जिसके बाद वो इतने शर्मिंदा हुए की उन्होंने सोशल मीडिया पर ही इसका ज़िक्र कर दिया। एक्टर के मुताबिक उन्हें अपमानित करने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद मुंबई पुलिस है।

11:30 AM Apr 25, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड एक्टर प्रतीक गांधी अपने आपको अपमानित महसूस कर रहे है। हाल ही में उनके साथ एक ऐसी दुर्घटना जिसके बाद वो इतने शर्मिंदा हुए की उन्होंने सोशल मीडिया पर ही इसका ज़िक्र कर दिया। एक्टर के मुताबिक उन्हें अपमानित करने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद मुंबई पुलिस है।

बॉलीवुड एक्टर प्रतीक गांधी अपने आपको अपमानित महसूस कर रहे है। हाल ही में उनके साथ एक ऐसी दुर्घटना जिसके बाद वो इतने शर्मिंदा हुए की उन्होंने सोशल मीडिया पर ही इसका ज़िक्र कर दिया। एक्टर के मुताबिक उन्हें अपमानित करने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद मुंबई पुलिस है। अब पुलिस द्वारा किये गए खराब बर्ताव का बुरा अनुभव उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर किया है। 
Advertisement
दरअसल, ये घटना रविवार की है। मुंबई के एक हाईवे पर वीआईपी मूवमेंट की वजह से पुलिस ने एक्टर के साथ खराब सुलूक किया है। प्रतीक गांधी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट के जरिए मुंबई पुलिस के खिलाफ ट्वीट किया। 
प्रतीक गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मुंबई का वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे वीआईपी मूवमेंट के लिए जाम था। मैंने शूटिंग की लोकेशन पर पहुंचने के लिए पैदल चलना शुरू कर दिया था। इस पर पुलिस में मुझे कंधे से पकड़कर खींचा और लगभग धक्का मरकर एक मार्बल के गोदाम में इंतजार करवाया। तब तक उन्होंने मुझे कुछ बताया भी नहीं। मुझे बुरी तरह अपमानित किया गया।’

सोशल मीडिया पर प्रतीक गांधी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। हालांकि मुंबई पुलिस ने एक दिन पहले ही शहर के लोगों को इस बात की जानकारी दे दी थी कि रविवार को दोपहर 3 बजे से 9 बजे तक वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे वीआईपी मूवमेंट की वजह से जाम रहेगा।

वही बात करें प्रतीक गांधी के वर्कफ्रंट की तो उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज द ग्रेट इंडियन मर्डर में देखा गया था। उनकी इस वेब सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा प्रतीक गांधी जल्द फिल्म ‘वो लड़की है कहां’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ दिखाई देंगे। जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग इस साल जनवरी से राजस्थान के जयपुर में शुरू हो चुकी है।
Advertisement
Next Article