Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

करीना कपूर खान और परिणीति चोपड़ा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, सामने आई ये वजह

शुक्रवार को करीना कपूर खान और परिणीति चोपड़ा के घर पर मुंबई पुलिस जा पहुंची है। पुलिस को उनके घर जाते हुए स्पॉट किया गया है। इस दौरान के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं, जिसके बाद इंटरनेट पर हंगामा मच गया। जाने पूरा सच…

06:00 PM Jun 10, 2022 IST | Desk Team

शुक्रवार को करीना कपूर खान और परिणीति चोपड़ा के घर पर मुंबई पुलिस जा पहुंची है। पुलिस को उनके घर जाते हुए स्पॉट किया गया है। इस दौरान के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं, जिसके बाद इंटरनेट पर हंगामा मच गया। जाने पूरा सच…

सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के आस-पास या उनके घर के बाहर फैंस या फिर पैपराजी की भीड़ अक्सर ही देखने को मिलती है। लेकिन अब हाल ही में शुक्रवार को बॉलीवुड की दो एक्ट्रेस करीना कपूर खान और परिणीति चोपड़ा के घर पर मुंबई पुलिस जा पहुंची है। पुलिस को उनके घर जाते हुए स्पॉट किया गया है। इस दौरान के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं, जिसके बाद इंटरनेट पर हंगामा मच गया। दोनों एक्ट्रेसेस के फैंस ये जानने के बेताब हो गए कि आखिर इन दोनो पर कोई परेशानी तो नहीं आ गई है।
Advertisement
आपको बता दें, एक पैपराज़ी ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर इन एक्ट्रेसेस के घर के बाहर की वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों के घर के बाहर पुलिस की गाड़ी खड़ी हुई है और फिर कुछ पुलिस वाले उनके घर के अंदर चले जाते हैं। हालांकि फैंस को परेशान होने की जरूरत नहीं है। पुलिस किसी नेगेटिव वजह से स्टार्स के घर नहीं गई बल्कि वो एक मुबंई पुलिस इवेंट के लिए इन्वाइट करने आई है।

साथ ही बता दें, इससे पहले मुंबई पुलिस को मलाइका अरोड़ा के घर पर भी स्पॉट किया गया था। तब भी पुलिस उन्हें इन्वाइट करने गई थी। तब भी मलाइका के फैंस उन्हें देख परेशान हो गए थे। लेकिन अब करीना कपूर खान और परिणीति के घर के बाहर मुंबई पुलिस के स्पॉट होते ही लोगो ने कॉमेंट करना शुरु कर दिया।

करीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो करीना जल्द ही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं। बता दें, इस फिल्म में करीना के साथ आमिर खान लीड रोल में हैं। वहीं इस फिल्म में नागा चैतन्य भी हैं, जो इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड डेब्यू कर रहें हैं। इसके साथ ही फिल्म में मोना सिंह भी नज़र आएंगी। इसके अलावा करीना ओटीटी डेब्यू भी कर रही हैं। जो किताब- ‘द डिवोशन ऑफ स्पेक्ट एक्स’ पर बनी फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में करीना के साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं।
Advertisement
Next Article