Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट मामले में मुंबई पुलिस को दर्ज कराया बयान, अपनी सफाई में ये बात बोले एक्टर

रणवीर सिंह को मुंबई पुलिस ने न्यूड फोटोशूट मामले पर शिकायत दर्ज होने के बाद समन थमा दिया था। अब इस मामले में रणवीर अपने बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने पहुंचे हैं। पुलिस ने रणवीर से लगभग 2 घंटे तक पूछताछ की।

02:03 PM Aug 29, 2022 IST | Desk Team

रणवीर सिंह को मुंबई पुलिस ने न्यूड फोटोशूट मामले पर शिकायत दर्ज होने के बाद समन थमा दिया था। अब इस मामले में रणवीर अपने बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने पहुंचे हैं। पुलिस ने रणवीर से लगभग 2 घंटे तक पूछताछ की।

रणवीर सिंह पिछले
काफी वक्त से अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर के
न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई थी जिसके बाद रणवीर सिंह की खूब
आलोचना हुई। इतना ही नहीं एक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज करवाई गई।
मुंबई के चेंबूर थाने में एक्टर के खिलाफ केस
दर्ज होने के बाद पुलिस ने रणवीर को दो बार समन भेजा था। अब इस मामले में नया
अपडेट सामने आया है, खबरों के मुताबिक रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट मामले में अपने
बयान दर्ज कराए हैं।

Advertisement

खबर है कि 29 अगस्त की सुबह 7 बजे रणवीर सिंह अपनी लीगल टीम के साथ चैंबूर
थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने लगभग 2 घंटे तक एक्टर से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज
किए। इस दौरान अभिनेता से  उनके न्यूड फोटोशूट
के लिए कॉन्ट्रैक्ट करने वाली कंपनी का नाम
, फोटोशूट की जगह और टाइम
जैसे कई सवाल पूछे गए है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को दिए अपने जवाब में रणवीर सिंह ने कहा कि
वह निर्दोष हैं और उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ऐसे फोटोशूट से लोगों की
भावनाएं आहत हो सकती हैं। इस दौरान एक्टर ने यह बार-बार कहा कि उनका मकसद किसी भी
व्यक्ति की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। 2 घंटे की पूछताछ के बाद रणवीर अपनी
टीम के साथ सुबह साढ़े 9 बजे चेंबूर थाने से निकल गए थे।

इस मामले में जांच अधिकारियों ने बताया कि रणवीर और उनकी लीगल टीम पुलिस के
सारे सवालों के जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह पुलिस का जांच में
पूरा सहयोग कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जरूरत
पड़ने पर रणवीर सिंह को फिरसे पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

वर्क फ्रंट की बात करें रणवीर सिंह अपकमिंग फिल्म सर्कस इसी साल 23 दिसंबर को
रिलीज होने वाली है। वहीं फेमस एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने सर्कस का निर्देशन
किया है, रोहित और रणवीर की यह दूसरी फिल्म है दोनों इससे पहले फिल्म सिंबा में
साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म
रॉकी और रानी की प्रेम कहानीकी शूटिंग भी पूरी कर ली
है जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट अहम रोल में है।

Advertisement
Next Article