मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे : भाजपा विधायक नितेश राणे की कार को ट्रैक ने मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के विधायक नितेश राणे अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार से यात्रा कर रहे थे।
12:23 PM Sep 06, 2022 IST | Desk Team
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के विधायक नितेश राणे अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार से यात्रा कर रहे थे। जब उनके वाहन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने कहा कि सोमवार को एक्सप्रेसवे के उर्स टोल प्लाजा पर हुई इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
Advertisement

कार का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया
सिंधुदुर्ग जिले के कणकवली से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राणे, प्रसिद्ध ‘लालबागचा राजा’ गणपति पंडाल में दर्शन करने के बाद मुंबई लौट रहे थे।शिरगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि राणे की कार जब शाम साढ़े छह बजे टोल प्लाजा के लेन संख्या तीन पर रुकी तो एक ट्रक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। इससे कार का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा, “हमने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।”
Advertisement
Join Channel