टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Mumbai : मुंबई में बारिश जारी, जलभराव के कारण लोग परेशान , IMD का अलर्ट जारी

मुंबई में बुधवार को सुबह भी बारिश जारी रही, जिससे कुछ निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

11:48 AM Jul 06, 2022 IST | Desk Team

मुंबई में बुधवार को सुबह भी बारिश जारी रही, जिससे कुछ निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मुंबई में बुधवार को सुबह भी बारिश जारी रही, जिससे कुछ निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में पिछले दो दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है।शहर के एक निवासी ने ट्वीट किया कि उन्हें अब कार की बजाय नाव की जरूरत है।मध्य रेलवे तथा पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि लोकल ट्रेन सामान्य रूप से चल रही हैं, लेकिन कुछ यात्रियों ने दावा किया कि उपनगरीय सेवाओं में थोड़ा विलंब है।
24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, मुंबई में एक दिन और बारिश होने की संभावना है, क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर तथा उपनगरों में अगले 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।172 मिमी और 152 मिमी बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में, दक्षिण मुंबई में औसतन 107 मिमी बारिश हुई, जबकि पूर्वी तथा पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 172 मिमी और 152 मिमी बारिश दर्ज की गई।शहर में लगातार बारिश के कारण हिंदमाता, दादर तथा सायन में कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे पैदल चलने वालों को दिक्कत हुई और वाहनों को भी आने-जाने में मुश्किल हो रही है।
24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश
शहर के एक निवासी ने ट्वीट किया, ‘‘ सायन, माटुंगा, दादर में बाढ़ आ गई है। यहां से निकलने के लिए कार की नहीं बल्कि नाव की जरूरत है।’’सूत्रों के अनुसार, सायन और गांधी मार्केट में जलभराव  के कारण कुछ बसों के मार्ग बदलने पड़े।
बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) के प्रवक्ता ने हालांकि इस संबंध में पूछे गए सवाल पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि उनके उपनगरीय नेटवर्क पर ‘‘ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं।’’
जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने ट्वीट किया
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने ट्वीट किया, ‘‘ सुबह साढ़े नौ बजे ट्रेन संबंधी जानकारी…., सभी मार्गों पर ट्रेन सेवाएं जारी हैं।’’मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में मंगलवार को भारी बारिश के कारण रेलवे पटरियों समेत कई जगहों पर पानी भर गया जिससे ट्रेन सेवाओं में विलंब हुआ और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई थी।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को राज्य प्रशासन के अधिकारियों को एहतियात बरतने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि जानमाल का कोई नुकसान न हो।
Advertisement
Advertisement
Next Article