For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Mumbai Rain: मुंबई के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

11:55 PM Jul 17, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
mumbai rain  मुंबई के कई हिस्सों में झमाझम बारिश  imd ने जारी किया अलर्ट

Mumbai Rain: मुंबई के कई हिस्सों में मध्यम बारिश हो रही है। शहर के कुछ हिस्सों में केवल एक या दो बार हल्की बारिश की बौछारें पड़ी। बेस वेधशाला सांताक्रूज़ में पिछले 24 घंटों में सांकेतिक 1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कोलाबा में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। बता दें, अगले चार दिनों, 17 से 20 जुलाई 2024 के बीच मुंबई में बहुत भारी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले दो दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। अलग-अलग स्थानों पर शाम या रात में भारी वर्षा भी हो सकती है।

झीलों का जलस्तर बढ़कर 25% हुआ

भारी बारिश का फायदा झीलों के जलस्तर में वृद्धि के रूप में हुआ है। मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली सातों झीलों में पानी का स्टॉक 3,61,826 एमएलडी यानी झीलों की कुल क्षमता का 25 प्रतिशत हो गया है। हालांकि, अब भी झीलों में पानी का स्टॉक पिछले 3 साल के मुकाबले कम है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि जिस तरह मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक भारी बारिश की चेतावनी दी है, उससे उम्मीद है कि झीलों में पानी के स्टॉक में और सुधार होगा। तुलसी झील में सबसे ज्यादा 66 प्रतिशत और और विहार झील में 46 प्रतिशत पानी जमा हो गया है। भातसा में 25 प्रतिशत, मध्य वैतरणा में 24, तानसा में 50 प्रतिशत और मोडक सागर में 37 प्रतिशत पानी का भंडारण हो गया है। बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, अपर वैतरणा में अब भी प्रतिशत पानी का स्टॉक शून्य दिखाया जा रहा है, जबकि इस झील क्षेत्र में 584 मिमी बारिश हो चुकी है।

आगे के दिनों में मुंबई का मौसम: मुंबई में 17 और 18 जुलाई के बीच मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में एक या दो बार भारी बारिश भी हो सकती है। इस दौरान मध्य प्रदेश पर बना निम्न दबाव, शियर जोन और मानसून ट्रफ में विलीन हो जाएगा। इसके बाद 19 और 20 जुलाई को धीमी गति से बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, बंगाल की खाड़ी पर 19 जुलाई को ताजा निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा और 21 जुलाई को जमीन की तरफ बढ़ जाएगा। 21 से 24 जुलाई के बीच कोकण क्षेत्र, जिसमें मुंबई भी शामिल है, में मौसम गतिविधि तेज हो जाएगी। पहले दो दिनों में बारिश का प्रसार और तीव्रता अधिक रहेगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×