Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Mumbai Rain: नवी मुंबई के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 8-9 जून को मॉनसून की संभावना

06:07 AM Jun 06, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Mumbai Rain:  मुंबई में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। लेकिन आज का दिन मुंबई के लिए राहत का दिन है। क्योंकि, आज नवी मुंबई समेत कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है। जिससे लोगों को कुछ समय के लिए भीषण गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है। मुंबई में प्री-मॉनसून बारिश ने एंट्री ले ली है।वहीं, देश में मॉनसून के प्रवेश के बाद रविवार को यह कर्नाटक राज्य के कुछ हिस्सों में पहुंच गया। अगले दो-तीन दिनों में मॉनसून के कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों में पहुंचने की संभावना है।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/06/ssstwitter.com_1717633673330.mp4
Advertisement

इन जगहों पर होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा में 8 और 9 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से लेकर बहुत भारी बारिश (115.5-204.4 मिमी) होने की संभावना जताई है। वहीँ, मध्य महाराष्ट्र में 9 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मुंबई में उमस और गर्मी से परेशान लोग

मुंबई में रविवार को भी गर्मी और उमस भरे मौसम से मुंबई वासियों को परेशानी महसूस हुई। मुंबई के दोनों केंद्रों पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। कोलाबा में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस जबकि सांताक्रूज में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये तापमान औसत से क्रमश: 1.1 और 1.5 डिग्री अधिक थे। मुंबई का न्यूनतम तापमान पारा भी औसत से ऊपर है। कोलाबा में न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सांताक्रूज में न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सांताक्रूज का न्यूनतम तापमान औसत से 1.9 डिग्री अधिक रहा।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

Advertisement
Next Article