मुंबई में रेड अलर्ट, अभी खत्म नहीं होगा बारिश का दौर, जानें कब मिलेगी राहत
Mumbai Rain News Today: महाराष्ट्र के मुंबई में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। ऐसे में मैसम विभाग ने सोमवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है। फिलहाल के लिए मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं कुछ शहरों जैसे रायगढ़, रत्नागिरी, सातारा, कोल्हापुर और पुणे में रेड अलर्ट जारी है। आज सोमवार को मुंबई में कई प्रकृतिकी घटनाएं हुई। पेड़ का गिरना, दीवार गिरना और शॉर्ट सर्किट की घटनाएं शामिल हैं। हालांकि, अच्छी बात है कि अभी तक किसी के घायल की खबर नहीं है।
Mumbai Rain News Today: रविवार को कैसा रहा मौसम?

Mumbai Rain News Today: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार सुबह से ही मुंबई को मध्यम से तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार सुबह तक बारिश की स्पीड में कमी की जानकारी दी। इस दौरान हल्की से तेज बारिश हुई। इस दौरान लोकल ट्रेन भी लेट चलीं। लेकिन अधिकारियों ने देरी की वजह नहीं बताया।
Heavy Rainfall in Mumbai
मुंबई के साथ-साथ, आईएमडी ने आज दहानू, दापोली, रत्नागिरी, विजयदुर्ग, देवगढ़, मितभव बीच, सिंधुदुर्ग, मालवण, श्रीरामवाड़ी, वेंगुर्ला, विक्रमगढ़, अलीबाग, रायगढ़ रिजर्व, श्रीवर्धन, हरनाई और सावंतवाड़ी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई में 20 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश होगी। आईएमडी के शहरवार पूर्वानुमान के अनुसार, शहर में 23 अगस्त तक हल्की बारिश होती रहेगी। आज मुंबई में अधिकतम तापमान 26.5°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहेगा।
Mumbai Red Alert

Mumbai Rain News Today: आईएमडी ने अहिल्यानगर, पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, धुले, जलगांव, नदुरबार और नासिक सहित मध्य महाराष्ट्र उपखंड के इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 19 अगस्त तक गरज, बिजली और तेज़ गरज के साथ अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। बीड, हिंगोली, झालना, लातूर, नांदेड़, छत्रपति संभाजीनगर, धाराशिव और परभणी सहित मराठवाड़ा उपखंड में आज ऑरेंज अलर्ट और कल बहुत भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें :Aaj Ka Mausam 18 August: बिहार में गिरेगी बिजली! दिल्ली में उमस, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम
देश के पहाड़ी क्षेत्रों में अब भी मॉनसून सक्रिय बना हुआ है और कई जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी है। खासतौर पर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में लोग भारी बारिश और संभावित बादल फटने की घटनाओं से डरे हुए हैं। वहीं बिहार में भी लोग बाढ़ से ग्रसित हैं। हाल ही में इन इलाकों में आई प्राकृतिक आपदाओं के चलते लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
राजधानी दिल्ली की बात करें तो 18 अगस्त को यहां मौसम अपेक्षाकृत शांत रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने आज के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, देर शाम मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है। बीते कुछ दिनों में दिल्ली में लगातार बारिश हुई है, जिससे यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया था। एहतियात के तौर पर निचले इलाकों से लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों
बिहार में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने 18 अगस्त को राज्य के 17 जिलों के लिए भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जैसे जिलों में विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। लोगों को बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।