W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Mumbai Rain Today: मुंबई में भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी, मोनोरेल की थमी रफ्तार

10:40 AM Sep 15, 2025 IST | Himanshu Negi
mumbai rain today  मुंबई में भारी बारिश  रेड अलर्ट जारी  मोनोरेल की थमी रफ्तार
Mumbai Rain Today
Advertisement

Mumbai Rain Today: मुंबई में एक बार फिर भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रात भर हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में भारी जलभराव के बाद मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। IMD ने बताया कि मुंबई और आसपास के ठाणे, रायगढ़ जिलों में गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

Mumbai Rain Today

Mumbai Rain Today
Mumbai Rain Today

मुंबई में मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में यातायात बाधित हुआ। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने अंधेरी सबवे पर एक से डेढ़ फीट पानी जमा होने के कारण यातायात बंद करने की घोषणा की और यातायात को गोखले ब्रिज के रास्ते डायवर्ट किया गया है। भारी बारिश के कारण सड़कें पानी से लबालब हो गई है।

IMD Alert For Heavy Rain

Mumbai Rain Today
Mumbai Rain Today

IMD ने कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है और 16 सितंबर को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। वहीं 14 और 15 सितंबर को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी बारिश होने की संभावना है।

Mumbai Monorail Stop

मुंबई में भारी बारिश के कारण एक बार फिर मोनोरेल की रफ्तार थम गई है। बता दें कि सुबह तकनीकी खराबी के कारण मुंबई के वडाला इलाके में मोनोरेल सेवा ठप हो गई। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और सभी यात्रियों को निकालकर दूसरी मोनोरेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

ALSO READ: Aaj Ka Mausam 15 Sep: दिल्ली में होगी गर्मी, UP-राजस्थान में सूखा, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×