For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Mumbai: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को मिली RDX से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

01:56 AM Aug 10, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
mumbai  छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को मिली rdx से उड़ाने की धमकी  जांच में जुटी पुलिस

Mumbai: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने सरकारी रेलवे पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर दावा किया कि CSMT पर आरडीएक्स लगाया गया है। हालांकि, इस अज्ञात कॉल के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कहीं भी कुछ नही मिला। कॉल की छानबीन की गई तो पता चला कि एक नंबर से मुंबई और बिहार दोनों जगह से जीआरपी मुंबई को कॉल कर सीएसएमटी में आरडीएक्स रखे जाने की धमकी दी गई थी।

GRP ने जारी किया बयान

वहीं, बम होने की धमकी मिलने के बाद मुंबई में राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने इस मामले में एक बयान जारी किया। रेलवे पुलिस ने कहा कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर आरडीएक्स रखे जाने के संबंध में जीआरपी नियंत्रण कक्ष में एक कॉल प्राप्त हुई थी।

मामले पर मुंबई पुलिस का बयान

मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा कि, एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर सरकारी रेलवे पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया और दावा किया कि शुक्रवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में आरडीएक्स रखा गया है। इस कॉल के बाद सभी सीएसएमटी स्टेशनों पर तलाशी की गई। लेकिन कुछ नहीं मिला।

अधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने जब कॉल किया तो उस समय उसका लोकेशन CSMT के पास दिखाई दिया। हालांकि, कुछ ही देर बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×