टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Mumbai Weather :भारी बारिश से पानी -पानी मुंबई ,अंधेरी से लेकर कुर्ला तक जलभराव

मुंबई में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंधेरी कुर्ला समेत कई इलाकों में सुबह ऐसे ही बारिश हो रही है। भारी बारिश होने के कारण मुंबई की कई सड़कों पर पानी भर गया है।

12:20 PM Jul 07, 2022 IST | Desk Team

मुंबई में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंधेरी कुर्ला समेत कई इलाकों में सुबह ऐसे ही बारिश हो रही है। भारी बारिश होने के कारण मुंबई की कई सड़कों पर पानी भर गया है।

मुंबई में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंधेरी कुर्ला समेत कई इलाकों में सुबह ऐसे ही बारिश हो रही है। भारी बारिश होने के कारण मुंबई की कई सड़कों पर पानी भर गया है। जलभराव की वजह से कई इलाके लबालब भरे हुए है। मौसम विभाग IMD ने जानकारी दी है कि 8 जुलाई तक बारिश थमने की संभावना नहीं है। 
IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट 
आईएमडी ने मुंबई और आसपास की कई जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। मानसून के जोर पकड़ते है तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है। आमतौर पर मुंबई में जब भी भारी बारिश होती है।तो वहां की सड़के  पानी में डूब जाती है। 
कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालत 
मूसलाधार बारिश के चलते छोटे इलाकों से लेकर शहरों तक की सड़कों पर पानी चार -चार फिट भर जाने से यातायात भी ठप हो रहा है। नदी -नाले उफान पर हैं कई गावों में बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली। बुधवार को सड़को से ऑटो रिक्से गायब रहे। जिसके कारण को लोगों को पैदल ही आना जाना पढ़ रहा है। लगातार तेज़ बारिश की वजह से सड़को पर पानी काम नहीं हो रहा है।वसई  -विरार के निचले इलाके में जलभरावकी वजह से लोग काफी परेशानी में है। दुकानों व घरों में पानी भरने की वजह से काफी ज्यादा नुक्सान हो रहा है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article