Munawar Faruqui: मुंबई के हुक्का बार पर पुलिस की रेड में पकड़े गए मुनव्वर फारूकी, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा
11:21 AM Mar 27, 2024 IST | Priya Mishra
Advertisement
मुनव्वर फारूकी अब एक नई मुश्किल में फंस गए। हाल ही मुंबई में एक हुक्का बार में हुई छापेमारी के दौरान मुंबई पुलिस ने मुनव्वर फारूकी को हिरासत में ले लिया। उनके साथ छह अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। घटना मंगलवार, 26 मार्च रात की है। हालांकि बाद में पूछताछ के बाद मुनव्वर फारूकी को छोड़ दिया गया। इसके कुछ देर बाद मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एयरपोर्ट से तस्वीरें शेयर की।











Advertisement

Join Channel