Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Munawar Faruqui: मुंबई के हुक्का बार पर पुलिस की रेड में पकड़े गए मुनव्वर फारूकी, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

11:21 AM Mar 27, 2024 IST | Priya Mishra

मुनव्वर फारूकी अब एक नई मुश्किल में फंस गए। हाल ही मुंबई में एक हुक्का बार में हुई छापेमारी के दौरान मुंबई पुलिस ने मुनव्वर फारूकी को हिरासत में ले लिया। उनके साथ छह अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। घटना मंगलवार, 26 मार्च रात की है। हालांकि बाद में पूछताछ के बाद मुनव्वर फारूकी को छोड़ दिया गया। इसके कुछ देर बाद मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एयरपोर्ट से तस्वीरें शेयर की।

Advertisement
                   मुंबई पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा ने एक टिप मिलने पर बोरा बाजार में सबलान हुक्का बार पर छापा मारा। था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'हमारी टीम को जानकारी मिली थी कि हुक्का के नाम पर वहां तंबाकू का इस्तेमाल हो रहा है
                       हर्बल हुक्का की आड़ में तंबाकू वाला हुक्का उपयोग किया जा रहा है। अगर यह साबित हो जाता है कि उन्होंने तंबाकू हुक्का का इस्तेमाल किया है, तो उन पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत आरोप लगाया जाएगा।
                                                       हिरासत में लिए गए 6 अन्य लोगों और मुनव्वर फारूकी से इस संबंध में पूछताछ की गई और फिर उन्हें छोड़ दिया गया।

 

Advertisement
Next Article