मुनव्वर फारूकी ने नाजिला संग ब्रेकअप पर मज़ेदार तरीके से किया रियेक्ट, देखिये आखिर क्या है सच?
ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि, मुनव्वर और नाजिला का ब्रेकअप हो गया है। अब कॉमेडियन ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है। मुनव्वर फारूकी ने गर्लफ्रेंड नाजिला के साथ अपने ब्रेकअप रूमर्स को खारिज कर दिया।
01:23 PM Sep 16, 2022 IST | Desk Team
मुनव्वर फारूकी का नाम अक्सर कंट्रोवर्सी में घिरा रहता है। कभी हिन्दुओं की भावनाएं आहत करने के लिए लोग उनके खिलाफ दिखते है। तो कभी उनके शोज कैंसिल होने की खबरे आती है। वही पिछले कुछ समय से कॉमेडियन अपने लव अफेयर को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे है। जबसे मुनव्वर ने कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉकअप में हिस्सा लिया है, तभी से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो चुके है।
खासकर मुनव्वर की लव लाइफ लाइमलाइट में आई है। इस शो के दौरान रिवील हुआ कि मुनव्वर फारूकी की एक गर्लफ्रेंड है। विनर बनने के बाद मुनव्वर ने अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला के साथ अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था।
आपको बता दे, नाजिला के एक फेमस यूट्यूबर हैं। यहां तक कि, दोनों ने एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ काम किया था। लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। हालांकि, ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि, मुनव्वर और नाजिला का ब्रेकअप हो गया है। अब कॉमेडियन ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है।
मुनव्वर फारूकी ने गर्लफ्रेंड नाजिला के साथ अपने ब्रेकअप रूमर्स को खारिज कर दिया और इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर साबित किया है कि, वो अभी भी नाजिला के साथ रिलेशनशिप में हैं। वीडियो में मुनव्वर अपने और नाजिला के ब्रेकअप पर लिखे आर्टिकल को दिखा रहे हैं और उसके बाद पास में मौजूद नाजिला को भी दिखा रहे हैं, जो गोला खा रही हैं।
वीडियो में दोनों को ब्रेकअप रूमर्स पर हंसते हुए देखा जा सकता है और मुनव्वर ये भी कहते हैं, “क्या फूंक रहे ये लोग?” इस वीडियो से साफ है कि, मुनव्वर और नाजिला अभी भी रिलेशनशिप में हैं। दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। आपको बता दे, इससे पहले कहा गया था कि मुनव्वर और नाजिला एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अब एक साथ नहीं रहने का फैसला किया ह। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। बताया जा रहा था कि, उनके अलग होने का कारण मुनव्वर की क्लोज फ्रेंड और लॉक अप की कंटेस्टेंट रहीं अंजलि अरोड़ा थीं। लेकिन, ये खबरें झूठी साबित हुईं।
Advertisement
Advertisement