टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

लॉक अप विनर मुनव्वर फारूकी का गर्लफ्रेंड नाजिला से हुआ ब्रेकअप, सोशल मीडिया पर एक दूसरे को किया अनफॉलो

‘लॉक अप’ फेम मुनव्वर फारूकी और उनकी गर्लफ्रेंड नाजिला सीताशी का ब्रेकअप हो गया है। मुनव्वर और नाजिला ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है। बीतों दिनों दोनों एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ नजर आए थे।

05:08 PM Sep 15, 2022 IST | Desk Team

‘लॉक अप’ फेम मुनव्वर फारूकी और उनकी गर्लफ्रेंड नाजिला सीताशी का ब्रेकअप हो गया है। मुनव्वर और नाजिला ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है। बीतों दिनों दोनों एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ नजर आए थे।

कंगना रनौत के फेमस
शो लॉकअप के विनर
मुनव्वर फारुकी एक
बार सुर्खियों में बने हुए हैं। शो जीतने के बाद से मुनव्वर कई वजहों से चर्चाओं
के बाजार में बने रहे हैं। शो के दौरान भी उन्होंने काफी लाइमलाइट बटोरी थी और शो
जीतने के बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला सीताशी संग अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब
सुर्खियां बटोरी थी। वहीं अब खबर है कि मुनव्वर और नाजिला अलग हो गए है और दोनों
ने ब्रेकअप कर लिया है।

Advertisement

लॉकअप की ग्रैंड पार्टी में मुनव्वर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे थे जिसके
बाद दोनों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई थी। शो के
दौरान मुनव्वर ने अपनी शादी और बच्चे को लेकर कई खुलासे किए थे। वहीं उन्हें
नाजिला संग अपने रिलेशनशिप को लेकर भी शो के दौरान कई बार बात करते देखा गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने ब्रेकअप
कर लिया है। हाल ही में
, उन्होंने अब साथ
नहीं रहने का फैसला किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। फिलहाल मुनव्वर अपने रिश्ते पर कोई टिप्पणी
नहीं करना चाहते हैं।
हालांकि दोनों के
ब्रेकअप की पीछे वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

ब्रेकअप की पीछे की वजह का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन चर्चा है कि लॉक अप के
दौरान अंजलि अरोड़ा के साथ मुनव्वर की नजदीकियों से जुड़ा हो सकता है। शो में
दोनों ने एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स शेयर की थी। हालांकि बाद में जब मुनव्वर बाहर
आए
, तो उन्होंने नजीला संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था।

बीतों दिनों एक इंटरव्यू में मुनव्वर ने नाजिला को लेकर कहा था, ”मैं नजीला को एक साल से जानता हूं और हम कुछ महीनों से डेटिंग कर रहे हैं।
लॉकअप में नाजिला के बारे में बात करना सही नहीं था।
वहीं, मुनव्वर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है, इंस्टाग्राम पर उन्हें 3 मिलियन से ज्यादा लोग
फॉलो करते है। लॉक अप के बाद उनकी लोकप्रियता पहले से काफी ज्यादा बढ़ी है।

 

Advertisement
Next Article