टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

इंडिया मेला के उद्घाटन समारोह में मुंगंतीवार बोले - PM मोदी के नेतृत्व में मजबूत होगी भारत, जापान की दोस्ती

05:32 AM Oct 09, 2023 IST | Shera Rajput

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुंगंतीवार ने रविवार को विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत और जापान के बीच दोस्ती मजबूत होगी।
जापान के कोबे में भारत और जापान के बीच कला एवं खाद्य संस्कृति को बढ़वा देने के लिए आयोजित‘इंडिया मेला’के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए श्री मुंगंतीवार कहा कि भारत और जापान के बीच सौहार्द और दोस्ती को मजबूत करेंगे और साथ मिलकर प्रगति की नयी ऊंचाई पर ले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि भारत ने जापान के साथ हमेशा मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखे हैं। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक दृष्टिकोण से दोनों देशों के बीच प्रेम संबंध रहे हैं। बौद्ध धर्म‘युद्ध नको, बुद्ध हवा’यानी‘जियो और जीने दो’के संदेश के साथ भारत से जापान पहुंचा है और जापान ने लगातार इस विचार को उस देश के हर घर तक पहुंचाने की कोशिश की है।
उन्होंने कहा, 'यह वह देश है, जिसने भारत की आजादी से पहले देश के लिए लड़ने वाले नेताजी सुभाष चंद, बोस का समर्थन किया था। टोक्यो में सुभाष चंद, बोस का मंदिर इसका प्रमाण है।'

Advertisement
Advertisement
Next Article