Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मोदी मिशन को कामयाब बनाने में जुटा नगर निगम

NULL

12:50 PM Nov 26, 2017 IST | Desk Team

NULL

गुरुग्राम: प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को अब नगर निगम ने चार चांद लगाने के लिए एडी से चोटी तक का जोर लगा दिया है। जिसके चलते नगर निगम से हर रोज 800 टन कूडा उठाया जा रहा है। अकेले जोन 1 और 2 से ही 525 टन कूड़ा उठाया जा रहा है और इस कूड़े को उठाने में 2000 सफाई कर्मचारी भी लगे हैं। डेंगू से निपटने के लिए नगर निगम पूरा जोर लगा रहा है। निगम की दस फॉगिंग की मशीने जगह जगह जाकर डेंगू के मच्छरों से निजात दिलाने के लिए फॉगिंग भी कर रही है।

नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षण अंबिका प्रसाद शर्मा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास निगम क्षेत्र का जोन 1 और 2 है। इन दोनों जोनों में 24 वार्ड आते हैं। इन वार्डों की सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम ने उन्हें सौंपी है। इसी के चलते उन्होंने नगर निगम क्षेत्र 2000 से अधिक सफाई कर्मचारी तैनात कर दिए हैं ताकि गंदगी की शिकायत कहीं से भी नहीं मिले। मुख्य सफाई निरीक्षक अंबिका प्रसाद शर्मा यह भी कहते हैं कि जिस क्षेत्र में गंदगी की मिली तो उस क्षेत्र के सुपरवाइजर की खैर नहीं होगी।

उनका मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को कामयाब करना है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री के मिशन को सफल बनाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। अब सफाई के लिए शहर को सुंदर बनाया जा रहा है। और नगर निगम रात दिन एक कर रहा है।

– सतबीर, अरोड़ा

Advertisement
Advertisement
Next Article